फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस की सुविधाओं ने जीता यात्रियों का दिल, हर रोज कमा रही 17 लाख रुपये, तस्वीरें

Wed, 04 Mar 2020 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala
तेजस एक्सप्रेस यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बनती जा रही है। इससे होने वाली कमाई के आंकड़े यही बता रहे हैं। आईआरसीटीसी जल्द ही रेलवे को करीब 22 करोड़ रुपये का भुगतान भी हॉलेज व अन्य चार्जेज के लिए कर देगा। तेजस ने लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, शताब्दी जैसी ट्रेनों को टक्कर देना शुरू कर दिया है। गत वर्ष चार अक्तूबर को लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चली देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस सुविधाओं से भरी है। पांच मिनट पहले तक इसका टिकट उपलब्ध रहता है। डायनेमिक फेयर होने के बावजूद खानपान से लेकर सेवा-सत्कार तक यात्रियाें को पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं ट्रेन आमतौर पर समय से पहले ही लखनऊ पहुंच जाती है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
यही वजह है कि तेजस की कमाई बढ़ती जा रही है और जल्द ही तेजस के हॉलेज चार्ज, कस्टडी, ओएचई सहित अन्य भुगतानों के लिए रेलवे को 22 करोड़ रुपये दे दिए जाएंगे। ट्रेन में यात्रियों को 25 लाख रुपये का मुफ्त यात्रा बीमा भी दिया जाता है। आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार तेजस एक्सप्रेस जब शुरू हुई थी तो पहले ही महीने में 70 लाख रुपये का मुनाफा कमाया। टिकट बिक्री से ट्रेन को 3.70 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। ट्रेन के संचालन पर प्रतिदिन करीब 14 लाख रुपये का खर्च आ रहा है, जबकि आमदनी 17.50 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच चुकी है। ऐसा ही रहा तो यह लखनऊ से दिल्ली जाने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों पर भारी पड़ जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
यात्रियों को 19 लाख कर चुके रिफंड
तेजस एक्सप्रेस के लेट होने पर यात्रियों को रिफंड की सुविधा भी मिलती है। इसमें एक घंटे से अधिक लेट होने पर सौ रुपये प्रति यात्री और दो घंटे से ज्यादा होने पर ढाई सौ रुपये दिए जाते हैं। ट्रेन कुछ मौकों पर लेट भी हुई है, जिसके एवज में यात्रियों को करीब 19 लाख रुपये का रिफंड दिया जा चुका है। हालांकि, ट्रेन लेट न हो, इसके लिए लगातार आईआरसीटीसी अधिकारी रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग के संपर्क में भी रहते हैं।

4 of 5
लखनऊ मेल व शताब्दी को टक्कर
तेजस एक्सप्रेस जल्द ही लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व शताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनों को टक्कर देने लगेगी। तेजस की ऑक्यूपेंसी 80 से 85 प्रतिशत तक है। इसे बेहतर माना जाता है। हालांकि, लखनऊ मेल की ऑक्यूपेंसी अधिक है, लेकिन रोजाना होने वाली कमाई तेजस एक्सप्रेस की अधिक है। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ मेल से प्रतिदिन आठ से 10 लाख रुपये तक की कमाई होती है। जबकि शताब्दी से 12 लाख और एसी एक्सप्रेस से भी 10 से 12 लाख रुपये की कमाई होती है। इस लिहाज से तेजस आमदनी बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
और बेहतर बनाएंगे संचालन
तेजस एक्सप्रेस के संचालन को और बेहतर बनाने पर फोकस है। यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। खानपान से लेकर टाइमिंग तक का विशेष ख्याल रखा जाता है। जल्द ही रेलवे को चार्जेज के रूप में करीब 22 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। - अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें