फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंची भारत-वेस्टइंडीज टीमों का नवाबी अंदाज में हुआ स्वागत, तस्वीरें

Mon, 05 Nov 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : amar ujala
दूसरे टी20 मैच के लिए भारत व वेस्टइंडीज की टीमें लखनऊ पहुंच चुकी है। दोनों ही टीमों का लखनऊ एयरपोर्ट पर नवाबी अंदाज में स्वागत किया गया। शहर की मेयर संयुक्ता भाटिया ने वेस्टइंडीज की टीम का माला पहनाकर स्वागत किया गया। भारत व वेस्टइंडीज की टीमें लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे होटल चली गईं। टीम इंडिया होटल हयात में तो टीम वेस्टइंडीज ताज होटल में ठहरेगी।
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
24 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी कर रही राजधानी में लोगों का जुनून चरम पर है। अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को सिर्फ टीवी में देखने वाले लखनवी उनकी झलक के लिए बेकरार है। उन्हें भरोसा है कि दिवाली से एक दिन पहले मंगलवार को शाम 7 बजे जब दोनों टीमें इकाना स्टेडियम में उतरेंगी तो खूब धूम-धड़ाका होगा। (होटल पहुंची वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी।)

 
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
लखनऊ पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच की मेजबानी कर रहा है। प्रशासन से लेकर स्टेडियम प्रबंधन तक पूरी तरह मुस्तैद है। 50 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में होने वाले मैच को कवर के लिए 187 ब्राडकास्टर्स की टीम आ रही है। यह किसी भी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले को कवर करने वाली सबसे बड़ी टीम होगी। रविवार को टीम के आधे से ज्यादा सदस्य राजधानी पहुंच गए। (वेस्टइंडीज टीम के स्टार खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड।)

4 of 13
- फोटो : amar ujala
ड्रोन कैमरे से दिखेगा खेल का हर एंगल
मैच के रोमांच और खेल का हर एंगल दर्शकों तक पहुंचाने के लिएएक स्पाइडर और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। (दोनों टीमों के बीच छह अक्टूबर को टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।)
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
5 भाषाओं में कमेंट्री, पहली बार इंटरनेट रेडियो से लाइव कवरेज
लखनऊ से हिंदी और अंग्रेज में जबकि मुंबई स्टूडियो से तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में कमेंट्री होगी। ऑल इंडिया रेडियो हमेशा की तरह लाइव कवरेज करेगा, लेकिन पहली बार दो इंटरनेट रेडियो से हिंदी व अंग्रेजी में लाइव कवरेज किया जाएगा। (टीम इंडिया की क्रिकेट बस में कोच रवि शास्त्री।)
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
लखनऊ एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा व उनकी पत्नी रितिका।
विज्ञापन

7 of 13
टीम इंडिया - फोटो : amar ujala
रवि शास्त्री व टीम के अन्य सदस्य एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए।

8 of 13
टीम इंडिया - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट से टीम सीधे हयात होटल चली गई।

9 of 13
टीम इंडिया - फोटो : amar ujala
लखनऊ के दर्शकों को टी-20 मैच का बेसब्री से इंतजार है।

10 of 13
टीम इंडिया - फोटो : amar ujala
टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार।

11 of 13
- फोटो : amar ujala
टीम बस में खिलाड़ी युजवेंद्र चहल।

12 of 13
- फोटो : amar ujala
टीम बस में कुणाल पांड्या।
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
टीम इंडिया का स्वागत करती मेयर संयुक्ता भाटिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें