फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे अंदाज में एक्टर मनोज ने फैंस को बताया 'अय्यारी' का मतलब, बांटे अपने अनुभव, तस्वीरें

Mon, 12 Feb 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
मन बैरागी तन बैरागी, कदम-कदम दुश्वारी है.., जीवन जीना सहज न जानो बहुत बड़ी फनकारी है.., औरों जैसे होकर भी हम बाइज्जत हैं बस्ती में, कुछ लोगों का सीधापन है कुछ अपनी अय्यारी है..। अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली मूवी ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए रविवार को अभिनेता मनोज बाजपेई जब पूरी टीम के साथ लखनऊ के चाहने वालों से रूबरू हुए तो उन्होंने प्रशंसकों को अय्यारी का अर्थ कुछ इसी अंदाज में समझाया।
विज्ञापन

2 of 4
फैन्स के बीच पहुंचे इन सितारों ने फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए तो वहीं चाहने वालों ने उनके साथ खूब सेल्फी भी खिंचवाईं। ‘अय्यारी’ फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडेय, एक्टर मनोज बाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह रविवार दोपहर गोमतीनगर स्थित एक होटल में नगर के चुनिंदा प्रशंसकों से रूबरू हुए। सिद्धार्थ और बाकी स्टार कास्ट ने फैन्स के अलावा पत्रकारों के साथ भी फिल्म की यादें साझा कीं।
विज्ञापन

3 of 4
मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के एक्टर व एक्ट्रेस ने अय्यारी के अपने अनुभव पत्रकारों के अलावा चाहने वालों से भी साझा किए। अमर उजाला के सहयोग से संगीत और मनोरंजन की खास शाम ‘अवध में अय्यारी’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

4 of 4
इस दौरान कलाकारों के साथ ही सिंगर अंकित तिवारी, पलक मुच्छल, रोचक कोहली और गीतकार मनोज मुंतशिर ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। कानपुर रोड स्थित एक रिसोर्ट में वैलेंटाइन डे से पहले खुशनुमा हुई रविवार की शाम में सभी कलाकारों ने फैन्स कोखूब झुमाया। हालांकि कई बार रिलीज डेट टलने के बाद फिल्म अब 16 फरवरी को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें