मानदेय का शासनादेश जारी करने की मांग पर विधान भवन का घेरावा करने जा रहे वित्तविहीन शिक्षकों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
2 of 9
गिरफ्तारी के बाद शिक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया। इसके बाद उन्हें लक्ष्मण मेला मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 9
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक पिछले पांच दिन से पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर आमरण अनशन पर बैठे हुए थे।
4 of 9
शिक्षकों ने शुक्रवार को विधान का घेराव करने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से शिक्षक विधान भवन के लिए निकले। पर शिक्षकों को जीपीओ के पास रोक लिया गया। जहां पर धक्का-मुक्की के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
5 of 9
गिरफ्तार कर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को बस में बिठाया गया।
विज्ञापन
6 of 9
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले शिक्षक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर धरना देकर बैठे हैं। शिक्षकों की मांग हैं कि समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के अनुसार उन्हें मानदेय दिया जाए।
विज्ञापन
7 of 9
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। महिला पुलिस कर्मियों के बिना ही महिला शिक्षकों की गिरफ्तारी की गई। उनका आरोप है कि शिक्षकों के कपड़े तक फाड़े गए। उन्होंने घोषणा की है कि जब तक मानदेय का शासनादेश जारी नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
8 of 9
एमएलसी उमेश द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने 200 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है इसके बावजूद मानदेय का शासनादेश जारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों ने अगले एक-दो दिन में मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया है। (प्रदर्शन के कारण जाम लगा रहा।)