अपनी तीन सूत्री मांगों के साथ प्रदेश भर के राजकीय विद्यायल के शिक्षक लखनऊ में जुटे। हालांकि इनकी मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन
अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर फिर से जुटे शिक्षक, तस्वीरें
2 of 7
राजकीय शिक्षक संघ उप्र और राजकीय शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के संयोजन में मंगलवार को शिक्षा निदेशालय के बाहर राजकीय शिक्षकों ने धरना दिया। उनकी मुख्य रुप से तीन मांगे थीं।
विज्ञापन
अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर फिर से जुटे शिक्षक, तस्वीरें
3 of 7
इन शिक्षकों ने कहा कि सबसे पहले इन शिक्षकों के लिए जारी किया गया कैडर का शासनदेश निरस्त किया जाए।
अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर फिर से जुटे शिक्षक, तस्वीरें
4 of 7
इसके अलावा अपनी दूसरी मांग पर जोर देते हुए शिक्षकों ने कहा कि राजकीय शिक्षकों के साथ भी एसीपी व्यवस्था लागू की जाए।
विज्ञापन
अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर फिर से जुटे शिक्षक, तस्वीरें
5 of 7
इसके अलावा राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की भी प्रदेश के बाकी शिक्षकों की तरह सेवानिवृत्त होने की आयु को 62 साल कर दिया जाए।
विज्ञापन
अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर फिर से जुटे शिक्षक, तस्वीरें
6 of 7
शिक्षकों की इस मांग वाला ज्ञापन लेने के लिए प्रमुख सचिव शिक्षा जीतेंद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। बाद में उन्होंने शिक्षक नेताओं को इस विषय पर वार्ता करने के लिए अलग से समय दिया।
अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर फिर से जुटे शिक्षक, तस्वीरें
7 of 7
इस धरने में मुख्य रुप से एके सोनी, जीए शुक्ला, केदारनाथ तिवारी, पारसनाथ पांडेय के अलावा छाया शुक्ला भी मौजूद रहीं। इन शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी ये मांगे पूरी नहीं होतीं तब तक उनका ये संघर्ष जारी रहेगा।