तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने शानदार वीकेंड कलेक्शन करके हिट तरफ चल पड़ी है। क्या आपको पता है कि फिल्म में लखनऊ और कानपुर की कहानी ही नहीं दिखाई गई है बल्कि फिल्म की शूटिंग भी लखनऊ में हुई है।
विज्ञापन
जानिए तनु वेड्स मनु के कौन-कौन से दृश्य यूपी में शूट हुए हैं
2 of 10
फिल्म में जो हिस्से कानपुर के दिखाए गए हैं उन सभी की शूटिंग लखनऊ में हुई है। फिर वह चाहे कंगना का रिक्शे से स्टेशन से ऊपर कर घर आने का दृश्य रहा हो या फिर कंगना के घर के सीन।
विज्ञापन
जानिए तनु वेड्स मनु के कौन-कौन से दृश्य यूपी में शूट हुए हैं
3 of 10
फिल्म में कंगना के पूर्व प्रेमी का किरदार निभाने वाले राजा अवस्थी के घर के दृश्य भी लखनऊ के हैं। ये दृश्य लखनऊ के हजरतगंज स्थित रजवाड़ों की कोठी भार्गव हाउस और उसके इर्द-गिर्द जगहों के हैं।
जानिए तनु वेड्स मनु के कौन-कौन से दृश्य यूपी में शूट हुए हैं
4 of 10
फिल्म में जिस सड़कों पर तनु उर्फ कंगना रणौत बाईक पर बैठकर अपने साथी कलाकारों जीशान अयूब और जिम्मी शेरगिल के साथ घूमती हैं वह सभी दृश्य केसरबाग और हजरतगंज के आसपास के हैं।
विज्ञापन
जानिए तनु वेड्स मनु के कौन-कौन से दृश्य यूपी में शूट हुए हैं
5 of 10
फिल्म के जिस शॉट में कंगना बारात में शराब पीकर नाचती दिख रही हैं यह दृश्य भी हजरतंगज के आसपास की एक सड़क के पास शूट हुआ। यह दृश्य लखनऊ की एक सड़क पर शूट हुआ। यह दृश्य रात के 2 बजे के बाद शूट हुआ ताकि सड़क खाली दिखे और लोगों का जमघट यहां न लग जाए।
विज्ञापन
जानिए तनु वेड्स मनु के कौन-कौन से दृश्य यूपी में शूट हुए हैं
6 of 10
देर रात 2 बजे तक तीन बार बारात निकालनी पड़ी, लेकिन शूट ओके नहीं हो पाया। उसके बाद तड़के 4 बजे से पहले एक शूट में एक बार फिर से बैंड बाजा सजा बारात चली और कंगना ने शराब की बोतल तोड़ने वाला डांस किया। पूरे इलाके के लोग उस दिन जान ही नहीं पाए कि ये एक ही बारात बार-बार क्यों निकल रही है।
विज्ञापन
जानिए तनु वेड्स मनु के कौन-कौन से दृश्य यूपी में शूट हुए हैं
7 of 10
लखनऊ के केसरबाग के आसपास और सफेद बारादरी में भी काफी शूटिंग हुई है। सफेद बारादरी में तनु वेड्स मनु के पहले पार्ट की भी शूटिंग हुई थी।
जानिए तनु वेड्स मनु के कौन-कौन से दृश्य यूपी में शूट हुए हैं
8 of 10
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की लखनऊ की पूरी शूटिंग अक्टूबर 2014 में हुई। यह सभी दृश्य 20 से 25 दिन के बीच शूट हुए। इसमें पुराने लखनऊ, अहमद मंजिल के तमाम सीन के अलावा कुछ शॉट अमीनाबाद, गणेशगंज, नरही, हजरतगंज, कैसरबाग और चारबाग के भी शामिल हैं। हजरतगंज स्थित रजवाड़ों की कोठी भार्गव हाउस और उसके बाहर डवलप किए गए बाजार में भी दिन-रात शूटिंग हुई थी।
जानिए तनु वेड्स मनु के कौन-कौन से दृश्य यूपी में शूट हुए हैं
9 of 10
लखनऊ के अलावा फिल्म के बहुत सारे दृश्य हरियाणा में शूट हुए। हरियाणा के झज्जर जिले के लोवाखुर्द गांव में इस फिल्म की काफी शूटिंग हुई। यदि आप फिल्म देख चुके हैं तो जान लीजिए कि फिल्म में क्लाइमेक्स में जो शादी का मंडप सजा था वह सभी हिस्से लोवाखुर्द में ही शूट हुए हैं।