हवेली के भीतर बरामदे में घरवालों से झगड़ती और बारात में शराब की बोतल तोड़ने के बाद जमकर ठुमके लगाती कंगना...। कई दिनों से टीवी प्रोमो में दिख रहे ये सीन शुक्रवार को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर भी देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
जानिए कंगना की इन तस्वीरों के पीछे की हकीकत
2 of 8
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फिल्म के ये सभी शॉट लखनऊ की तमाम लोकेशन पर फिल्माए गए हैं। कंगना और आर. माधवन अभिनीत इस फिल्म की रिलीज 22 मई को होने जा रही है। इसी के साथ लंबे समय बाद एक बार फिर लखनऊ बड़े पर्दे पर छा जाएगा।
विज्ञापन
जानिए कंगना की इन तस्वीरों के पीछे की हकीकत
3 of 8
फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग लखनऊ की पुरानी कोठियों और धरोहरों के आसपास हुई है। फिल्म लखनऊ के कई मल्टीप्लेक्स और सिंगल विंडों सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है।
जानिए कंगना की इन तस्वीरों के पीछे की हकीकत
4 of 8
गली-मोहल्लों में हुई शूटिंग अक्टूबर, 2014 में 20 दिन से अधिक समय तक शूटिंग के दौरान लखनऊ की कई लोकेशनों को समेटा गया था। इसमें पुराने लखनऊ, अहमद मंजिल के तमाम सीन के अलावा कुछ शॉट अमीनाबाद, गणेशगंज, नरही, हजरतगंज, कैसरबाग और चारबाग के भी शामिल हैं। हजरतगंज स्थित रजवाड़ों की कोठी भार्गव हाउस और उसके बाहर डवलप किए गए बाजार में भी दिन-रात शूटिंग हुई थी।
विज्ञापन
जानिए कंगना की इन तस्वीरों के पीछे की हकीकत
5 of 8
पूरी रात सड़कों पर नाचती रही कंगना फिल्म के जिस शॉट में कंगना बारात में शराब पीकर नाचती दिख रही हैं, उस शॉट को ओके करने में यूनिट क्रू को सुबह तक इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन
जानिए कंगना की इन तस्वीरों के पीछे की हकीकत
6 of 8
नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी और लाइन प्रोड्यूसर सुधांशु सावंत ने बताया कि बारात में कंगना का डांस शूट करना था और सौंधी टोला की अहमद मंजिल में शूट चल रही थी।
विज्ञापन
जानिए कंगना की इन तस्वीरों के पीछे की हकीकत
7 of 8
देर रात 2 बजे तक तीन बार बारात निकालनी पड़ी, लेकिन शूट ओके नहीं हो पाया। उसके बाद तड़के 4 बजे से पहले एक शूट में एक बार फिर से बैंड बाजा सजा बारात चली और कंगना ने शराब की बोतल तोड़ने वाला डांस किया। पूरे इलाके के लोग उस दिन जान ही नहीं पाए कि ये एक ही बारात बार-बार क्यों निकल रही है।
वरिष्ठ रंगकर्मी सुधांशु सावंत ने बताया कि लखनऊ के पास हर समय 30-40 ऐसी लोकेशन रहती हैं जो अक्सर डायरेक्टर की डिमांड लिस्ट में पूरी उतरती हैं। वो जो भी चाहते हैं, यहां मिल जाता है। शहर खूबसूरत है कोई दिखाए भी तो। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में जिन लोकेशनों की मांग डायरेक्टर ने की हमने मुहैया करवाई। आप फिल्म के प्रोमो देखिये आपको कई लोकेशन दिखेंगी। सबसे बड़ा प्लस पॉइंट ये है कि महज 5-7 किमी. के दायरे में ही पुराने और नए शहर को एक साथ दिखा सकते हैं।