फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्कों से सराबोर आंखों ने कहा, अलविदा हुसैन....

Thu, 01 Jan 2015 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की स्मृतियों में डूबे सोगवारों के लबों पर अलविदा हुसैन... अलविदा हुसैन.... की सदाएं।
विज्ञापन

अश्कों से सराबोर आंखों ने कहा, अलविदा हुसैन....

2 of 10
कुछ ऐसा ही नजारा था बुधवार सुबह विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित नाजिम साहब के इमामबाड़े से निकाले गए चुप ताजिए के जुलूस का।
विज्ञापन

अश्कों से सराबोर आंखों ने कहा, अलविदा हुसैन....

3 of 10
अय्यामे अजा के आखिरी दिन निकले जुलूस में मर्सियाख्वानी ‘...घरों में मेहमान थे हजरत-ए-शब्बीर, विदा होते हैं हर एक से अब शाहे दिलगीर, फराक-ए-शाह की हर दिल पर चलती है शमशीर...’ का दर्द फिजा में ऐसा समाया कि हर शख्स की आंखें गमगीन हो गईं।

अश्कों से सराबोर आंखों ने कहा, अलविदा हुसैन....

4 of 10
नाजिम साहब के इमामबाड़े से निकला जुलूस अकबरी गेट, नक्खास चौराहा, बिल्लौचपुरा मोड़, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज से होते हुए मंसूर नगर और रौजा-ए-काजमैन पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

अश्कों से सराबोर आंखों ने कहा, अलविदा हुसैन....

5 of 10
इस दौरान जुलूस में शामिल अजादारों के आंसुओं का सैलाब सा आ गया। समापन पर इमामबाड़ों में अलविदाई मजलिसें हुईं, जिसमें अजादारों की ‘या हुसैन... या हुसैन....’ से आखिरी सलाम देने लगा।
विज्ञापन

अश्कों से सराबोर आंखों ने कहा, अलविदा हुसैन....

6 of 10
जुलूस शुरू होने के पहले भी मजलिस हुई, जिसे मौलाना मिर्जा मोहम्मद अशफाक ने संबोधित किया। उन्होंने कर्बला के शहीदों की दास्तां सुनाई।
विज्ञापन

अश्कों से सराबोर आंखों ने कहा, अलविदा हुसैन....

7 of 10
बताया कि रसूल के नवासे की कुरबानी से इसलाम जिंदा है। अगर, इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों ने कर्बला में शहादत न दी होती तो मजहब का नामोनिशां खत्म हो चुका होता।

अश्कों से सराबोर आंखों ने कहा, अलविदा हुसैन....

8 of 10
उन्होंने इंसानियत की भी हिफाजत की। मासूम अली असगर की शहादत का जिक्र होते ही अजादार गमगीन हो गए।

अश्कों से सराबोर आंखों ने कहा, अलविदा हुसैन....

9 of 10
चुप ताजिया के जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। जुलूस ड्रोन कैमरे की निगरानी में निकाला गया। चौराहे सीसीटीवी कैमरों से लेस थे।
विज्ञापन

अश्कों से सराबोर आंखों ने कहा, अलविदा हुसैन....

10 of 10
इसके अलावा जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान ऐहतियात के तौर पर तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें