फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से सड़कों तक पहुंची स्वाइन फ्लू की दहशत

विज्ञापन
1 of 8
उप्र में स्वाइन फ्लू का डर बढ़ता जा रहा है। अकेले लखनऊ में ही स्वाइन फ्लू के लगभग 125 मामले सामने आ चुके हैं। स्वाइन फ्लू की दहशत अब अस्पताल से होते हुए सड़क तक आ पहुंची हैं।

विज्ञापन

अस्पताल से सड़कों तक पहुंचा स्वाइन फ्लू का डर

2 of 8
प्रदेश के कई जिलों में स्वाइन फ्लू का वायरस पैर पसार चुका है। इससे निपटने के सरकारी इंतजाम पर सवालिया निशान लग गए हैं। अब सरकार की सारी उम्मीद मौसम पर टिकी है। माना जाता है कि मौसम के बदलने के साथ स्वाइन फ्लू का वाइरस धीरे-धीरे अपना प्रभाव छोड़ने लगता है।

विज्ञापन

अस्पताल से सड़कों तक पहुंचा स्वाइन फ्लू का डर

3 of 8
अधिकारी कह रहे हैं कि जैसे ही गर्मी आएगी वायरस खत्म हो जाएगा। लेकिन अभी इस वायरस का कहर अपने शबाब पर हैं।

अस्पताल से सड़कों तक पहुंचा स्वाइन फ्लू का डर

4 of 8
स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती शुरू हो गई है। स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से पीड़ित सात मरीजों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

अस्पताल से सड़कों तक पहुंचा स्वाइन फ्लू का डर

5 of 8
स्वाइन फ्लू के डर का आलम इसी बात से समझ में आता है कि लोग अस्पतालों में तो छोड़िए सड़कों पर भी मॉस्क लगाकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल से सड़कों तक पहुंचा स्वाइन फ्लू का डर

6 of 8
हालांकि जो मॉक्स लोग लगाए हुए नजर आ रहे हैं वह पूरी तरह से संक्रमण रोकने में सफल नहीं हो पाते हैं। स्वाइन फ्लू के मॉक्स अलग से आते हैं और जिनकी उपलब्‍धता कई बार शहर के मेडिकल स्टोरों में नहीं होती है।

विज्ञापन

अस्पताल से सड़कों तक पहुंचा स्वाइन फ्लू का डर

7 of 8
लखनऊ में ज्यादातर मामले वीआईपी क्षेत्रों में पाए गए। स्वाइन फ्लू के जो शुरुआती मामले सामने आए थे उसमें डॉक्‍टरों ने मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने से भी मना कर दिया था।

विज्ञापन

अस्पताल से सड़कों तक पहुंचा स्वाइन फ्लू का डर

8 of 8
स्वाइन फ्लू का डर और इस पर सरकार से निपटने की कथित लापरवाही का मुद्दा लखनऊ विधानसभा में भी गूंज चुका है। बसपा के सदस्यों ने मॉस्क बांधकर विधानसभा की बेल में आकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें