फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड केवल प्रमाण पत्र दे काट-छांट न करे: सनी देओल

Sat, 18 Jun 2016 10:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
फिल्म स्टार सनी देओल का कहना है कि सेंसर बोर्ड को केवल प्रमाण पत्र देना चा‌हिए, फिल्म में काट-छांट नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि बोर्ड को एक कमेटी बना देनी चाहिए जो फिल्मों को केवल प्रमाण पत्र दे। सनी ने यह जवाब 'उड़ता पंजाब' व 'मोहल्ला अस्सी' पर किए गए सवाल पर दिया।
विज्ञापन

2 of 10
सनी देओल शनिवार को लखनऊ में अपनी फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ के 26 जून को होने वाले वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के कार्यक्रम में आए थे।
विज्ञापन

3 of 10
गौरतलब है कि सनी कि फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' भी विवादों के कारण रिलीज नहीं हो सकी है इस पर उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिससे इसे रोका जाए। अगर गालियों की ही बात करें तो किताब में इससे ज्यादा गालियां हैं, जिसे 16 साल का या 18 साल का कोई भी लड़का पढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह फिल्म रिलीज होगी।

4 of 10
सनी का मानना है कि आज सिनेमा पूरी तरह व्यावसायिक हो चुका है और केवल कला के लिए फिल्में नहीं बनाई जा सकतीं। जिस प्रकार समाज बदल रहा है, सिनेमा भी बदल रहा है और हर चीज बहुत व्यावसायिक हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 10
सनी ने दूसरी ओर यह भी कहा कि आज जिन फिल्मों को व्यावसायिक तौर पर सफल कहा जाता है, उनमें से बहुत सारी फिल्में ऐसी हैं जिन्हें कुछ सालों बाद याद भी नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों की जगह मैं वे फिल्में करना चाहता हूं जिन्हें लोग याद रख सकें।
विज्ञापन

6 of 10
उन्होंने बताया कि वह इन दिनों ‘भैयाजी सुपरहिट’ में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लेखकों की तलाश में हूं जिसकी जड़ें गहराई से अपने समाज में हो, केवल मुम्बई में न हो पूरे देश की जानकारी हो। वह ऐसा विषय लेकर चले जो समाज में गहरे से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि मैं ‘गदर’ की तरह थोड़ा और पीछे जाना चाहता हूं और इतिहास से जुड़ी फिल्म करना चाहता हूं।
विज्ञापन

7 of 10
सनी देओल ने कहा कि लखनऊ में ‘गदर’ के समय की उनकी बहुत सारी यादें हैं। वह चाहते हैं कि उन स्थानों पर जाएं जहां ये शूटिंग हुई थी। इस बार संभव नहीं हो सका तो अगली बार ऐसा जरूर करेंगे।

8 of 10
देओल ने कहा कि मैंने लखनऊ आते ही ‘गदर’ के निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा को फोन किया और उन्हें लखनऊ आने के बारे में बताया।

9 of 10
सनी बोले,  मैंने यहीं हैण्डपम्प उखाड़ा था। यहां बहुत अच्छा वक्त बीता था।
विज्ञापन

10 of 10
उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश सरकार की फिल्म सम्बन्धी योजनाओं के बारे में जानता हूं लेकिन कोई अच्छी कहानी मिले तभी यहां शूटिंग कर सकता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें