फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का प्रमोशन करने लखनऊ पहुंचे सुनील शेट्टी, सीएम योगी का किया धन्यवाद

Sun, 21 Feb 2021 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
मिक्स मार्शल आर्ट के एक मुकाबले मे प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मार्शल आर्ट की रोमांचक विधाओं का संगम और रोमांचक खेल मिक्स मार्शल आर्ट की देश में तेजी से लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसको प्रमोशन देने के लिए निगोहा के बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (बीएसएसआईएमटी) कॉलेज में आयोजित चौथी राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में आज खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन के लिए दिग्गज फिल्म स्टार सुनील शेट्टी पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
मिक्स मार्शल आर्ट के एक मुकाबले मे प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों से मुलाकात की और खुद खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर मुकाबलों की शुरूआत कराई। मिक्स मार्शल आर्ट के गुडविल एम्बेसडर सुनील शेट्टी ने इस अवसर पर खिलाड़ियों के हौसले की सराहना की और कहा कि मिक्स मार्शल आर्ट के निरंतर अभ्यास से खुद को फिट बनाए रखे।
विज्ञापन

3 of 6
राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के आखिरी दिन दीप प्रज्ज्वलित करते ब्रजेश पाठक और सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैं खुद खेल से जुड़ा हूं और इस आयोजन में आना मेरे लिए काफी रोमांचक रहा है। 60 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से एक मिसाल पेश कर रहे सुनील शेट्टी ने कहा कि लखनऊ में इस आयोजन में आना काफी अच्छा रहा और मैं खिलाड़ियों के लिए हरदम तैयार हूं। जब जब मुझे बुलाया जाएगा तब-तब खेल के लिए आऊंगा।

4 of 6
राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्साहवर्धन करने पहुंचे सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री माननीय बृजेश पाठक से चर्चा की और यूपी में बनायी जा रही फिल्म सिटी के लिए मुख्यमंत्री योगी को बधाई दी। उन्होंने इस  अवसर पर ये भी कहा कि वह उत्तर प्रदेश में भी अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
सुनील शेट्टी के साथ सेल्फी लेते प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला
मिक्स मार्शल आर्ट के गुडविल एम्बेसडर अभिनेता सुनील शेट्टी का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक (मिक्स्ड मार्शल आर्ट उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष) करते हुए कहा कि हम खेल को आगे बढ़ाने के लिए हरदम कृत संकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाते सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इसके साथ ही आने वाले समय में और भव्य आयोजन का वादा किया। मिक्स्ड मार्शल आर्ट उत्तर प्रदेश (एमएमए यूपी) के चेयरमैन व भाजपा नेता मनीष शुक्ल ने इस अवसर पर सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें