त्योहारों के दिन शुरू हो चुके हैं। माहौल में उल्लास और खुशियों के रंग घुले हैं। छह महीने तक लॉकडाउन के कारण आउट रहा फैशन फिर से इन हो चुका है। शहर के पार्टी लवर्स फीमेल ग्रुप, अपने फैशन और स्टाइल को लेकर दोस्तों के बीच चर्चा में रहने वाली युवतियों का फोकस करवाचौथ और दिवाली की ताश पार्टी को लेकर अपने ड्रेस पर है।
विज्ञापन
2 of 6
फैशन डिजाइनर शिखा सूरी
- फोटो : अमर उजाला
फैशन डिजाइनर लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से काफी कुछ नया डिजाइन कर चुके हैं। यदि आप अभी तक इस उधेड़बुन में हैं कि कौन सी ड्रेस पहनें और कौन सी नहीं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं फैशन डिजाइनरों के कुछ सुझाव।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वन पीस के साथ धोती सलवार
फैशन डिजाइनर शिखा सूरी बताती हैं कि इन दिनों हैवी एंब्राएडरी, सीक्वेंस वर्क और तड़क-भड़क नहीं लोग कंफर्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं। यदि आप भी इसी ट्रेंड को फालो करना चाहती हैं तो वन पीस ड्रेस के साथ धोती सलवार का इस्तेमाल करके देखिए। इसमें कुर्ते की स्टाइल में बना वन पीस ड्रेस है, जो एकदम प्लेन है। इसे फेस्टिव या पार्टी लुक देने के लिए नेक पर जरदोजी या फिर सीक्वेंस का काम किया जा सकता है। जरी के मैचिंग कपड़े भी लगाकर इसे हैवी लुक दे सकते हैं। स्टड्स यामोतीवर्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको जेवर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यदि आप त्योहर पर कुछ एथनिक वियर को तरजीह देना चाहती हैं तो धोती पैंट ट्राई कीजिए। आपका इंडो वेस्टर्न लुक सबको पसंद आएगा।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
थ्री लेयर ट्यूनिक देगी हाफ साड़ी का लुक
शिखा कहती हैं कि यदि आप एक्सपेरिमेंट में यकीन रखती हैं तो थ्री लेयर ट्यूनिक ड्रेस आपके लिए ही है। जिस तरह से इसे बनाया गया है, यह हाफ साड़ी का लुक देती है। स्कर्ट नहीं पर उसके जैसी लगती है। ट्यूनिक है, पर उस जैसी नहीं लगती है। त्योहार के हिसाब से रंगों का चयन कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आरगेंजा या क्रेप का फैब्रिक पर ये स्टाइल जमेगा
दिवाली के बाद की ताश पार्टी में आप कुछ हटकर ट्राई करें। ऐसा ड्रेस जो पूरी तरह से परंपरागत लुक दे और उसमें कुछ ऐसा भी हो कि वह आपकी नई सोच को दर्शाए। यही सोच कर इस फुल ड्रेस में एक तरफ स्लीव्स की जगह दुपट्टे को टैग किया गया है। दरअसल लोग दुपट्टा या स्टोल लेने से बचते हैं। कई बार परंपराओं को मानने वाले परिवार में दुपट्टा लेना जरूरी हो जाता है। ऐसे में यह ड्रेस परफेक्ट है।
लेवेंडर कलर, जाड़े की शुरुआत के लिए परफेक्ट
इसी तरह लेवेंडर रंग में बनी ड्रेस क्रेप के कपड़े पर है, पूरी तरह से आरामदायक है। इसे वेस्टर्न लुक देने के लिए नीचे फ्रिल को ट्रांसपैरेंट कपड़े से तैयार किया गया है। जाड़े की शुरुआत में यह रंग एकदम परफेक्ट है और आरामदायक एहसास देगा। इसे ताश पार्टी के लिए जरूर ट्राई करें। पूरी ड्रेस को आकर्षक बनाने और डिजाइनर लुक देने के लिए इसमें रफल स्लीव्स लगाई गई है।