रेलवे प्रशासन ने आईबी व टीईटी परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें जरूर चलाईं, लेकिन अव्यवस्थाओं से निपटने में आरपीएफ व जीआरपी नाकामयाब रही।
विज्ञापन
2 of 6
खिड़कियों से जाते परीक्षार्थी
- फोटो : amarujala
आईबी व टीईटी परीक्षा के लिए रविवार को राजधानी में एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों की भीड़ चारबाग व लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी।
विज्ञापन
3 of 6
स्टेशन पर जमा भीड़
- फोटो : amarujala
परीक्षार्थियों ने गंगागोमती, त्रिवेणी, गोरखपुर इंटरसिटी समेत कई अन्य ट्रेनों के कोचों पर कब्जा किया। रेलवे प्रशासन ने पहली बार लखनऊ से इलाहाबाद व झांसी के लिए परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचलन कर परीक्षार्थियों को राहत देने का प्रयास भी किया।
4 of 6
स्टेशन पर जमा भीड़
- फोटो : amarujala
जीआरपी एसपी सौमित्र यादव, सीओ सहित आरपीएफ के कई अधिकारियों ने भी स्टेशन का जायजा लिया।
विज्ञापन
5 of 6
खिड़कियों से जाते परीक्षार्थी
- फोटो : amarujala
वहीं महिला व वृद्ध यात्रियों को कोचों तक पहुंचाने के लिए भी जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही मुस्तैद रहे।
हालांकि इतनी व्यवस्थाओं के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी पटरियों के रास्ते ट्रेनों में दाखिल हुए। वहीं चारबाग बस अड्डे पर भी भीड़ उमड़ी। पहले से ही अतिरिक्त बसों का इंतजाम होने से परीक्षार्थियों को साधारण एवं एसी बस से रवाना किया।