सुल्तानपुर में नकल की शिकायत पर सेंटर बदल जाने के विरोध में छात्रों ने परीक्षा से पहले जमकर हंगामा किया। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा जिसमें छात्रों के घायल होने की भी खबर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रोटेस्ट
जानकारी के मुताबिक एलेना महाविद्यालय और इसमें पड़े रमबरन पीजी कॉलेज में नकल और फ्लाइंड स्क्वॉयड से अभद्रता की शिकायत पर अवध विश्वविद्यालय ने सेंटर चेंज कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
प्रोटेस्ट
इन दोनों कॉलेजों का सेंटर संत तुलसीदास महाविद्यालय कादीपुर कर दिया गया। इसी के विरोध में गुरुवार सुबह छात्रों ने लखनऊ बलिया हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।
4 of 5
प्रोटेस्ट
सूचना पर एसडीएम और कुलसचिव मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर शांत किया। ये बवाल करीब डेढ़ घंटे चला जिससे सुबह आठ बजे होने वाली परीक्षा 9.30 पर शुरू हो सकी।
डेढ़ घंटे बाद भी कुछ छात्र प्रदर्शन करते रहे जिसके रोकने और जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने लाठी पटकी। इसी बीच धक्का-मुक्की में कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा घायल हो गए उन्हें सीएचसी कादीपुर ले जाया गया।