फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के लिए विधायक बनी बिटिया ने लगाया जनता दरबार, डीएम को फोन कर कहा- दलाली न होने दीजिए

Thu, 12 Nov 2020 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली जिले के विधानसभा क्षेत्र बछरांवा की होनहार छात्रा काजल सिंह पुत्री विजय सिंह पूरे छत्ता सिंह का पुरवा मजरे ओसाह ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा में 92.63% अंक हासिल कर जिले में पांचवांं व विधानसभा में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र में 380 मीटर सड़क निर्माण व उस मार्ग का नामकरण छात्रा के नाम से करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

2 of 5
रायबरेली - फोटो : amar ujala
गुरुवार को बछरावां की इस छात्रा को मिशन शक्ति अभियान के तहत बछरांवा विधायक रामनरेश रावत ने एक दिन के लिए विधायक नामित किया। इस दौरान छात्रा ने जनता दरबार लगाकर न सिर्फ जनता की समस्याओं को सुना बल्कि जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सूचीबद्ध करके सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन

3 of 5
रायबरेली - फोटो : amar ujala
छात्रा ने जनता दरबार मे ही बछरावां एसएचओ राकेश सिंह व बीडीओ प्रवीण कुमार पटेल को बुलाकर कई लोगों की समस्याओं के संदर्भ में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली और कई समस्याओं को त्वरित निस्तारण भी किया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
एक दिन की विधायक काजल सिंह के सामने सात वर्षीय नाबालिक के दुष्कर्म का मामला आया जिसमें जिलाधिकारी के यहां राशि स्वीकृत होने के बाद भी कुछ पैसे की डिमांड की जा रही थी जिस पर उन्होंने तत्काल फोन पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से बात करते हुए पैसा दिलाए जाने की सिफारिश की और कहा सर दलाली ना होने पाए। जिलाधिकारी के नाम पत्र लिखकर एक दिन की विधायक ने अपने नाम से हस्ताक्षर भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने होनहार बिटिया को एक दिन का विधायक पदभार देते हुए मार्गदर्शन भी किया। काजल सिंह ने बताया कि पढ़ लिख कर हम बैंक में बड़े पद पर स्थापित होकर देश की वित्तीय व्यवस्था सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर एक दिन की विधायक बिटिया के पिता विजय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख अजय सिंह, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नंदकिशोर तिवारी, ललित तिवारी, साहब दीन रावत, रतीपाल रावत आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें