फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऑफिस और किचन में बुलाकर करते हैं गलत काम', पढ़िये मदरसे की पीड़ित छात्राओं की आपबीती

Sat, 30 Dec 2017 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
मदरसे में शोषण
‘अस्सलाम वालेकुम, एक रात में इसने (कारी ने) एक लड़की को बुलाया था और उसके साथ बहुत बुरा किया। ये रोज किचन में जाता है और लड़कियों को बुलाता है।’ मदरसे में बंधक बनी कक्षा आठ की एक छात्रा के हाथों लिखी पर्ची के इस मजमून से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां क्या चल रहा था। छात्राओं ने कारी की घिनौनी हरकतों को जो शब्द दिए हैं, उनका बयान नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

2 of 8
मदरसे में शोषण
एसएसपी का कहना है कि कारी तैय्यब कब से छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर रहा था, इस काम में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, कहीं वह छात्राओं से कोई और गलत काम तो नहीं करा रहा था? इसकी गहराई से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 8
मदरसे में शोषण
एक पर्ची पर कारी के ऑफिस में काम करने वाली लड़की का जिक्र किया गया है। पीड़ित छात्रा ने लिखा कि वह लड़की कारी की काफी नजदीकी है और उसके ऑफिस में ही रहती है। वही लड़की बाकी छात्राओं को कारी के पास भेजती थी। वह छात्राओं को डराती-धमकाती थी। कहती थी कि जो कहा जाए वही करना। ऐसा न करने पर पिटाई की धमकी देती थी।

4 of 8
मदरसे में शोषण
उससे सारी छात्राएं डरती हैं। जैसा वह कहती है, छात्राएं वैसा ही करती हैं। अक्सर वह छात्राओं को रात में किचन व ऑफिस में भेज देती है जहां कारी आकर उनसे गंदी हरकतें करता है। पीड़ित छात्राओं को मदद की कोई उम्मीद नही दिखी तो उन्होंने मदरसे की खिड़कियों से चोरी-छिपे पर्चियां फेंककर गुहार लगाई।
विज्ञापन

5 of 8
मदरसे में शोषण
छात्राओं के दिल-दिमाग इतनी दहशत में थे कि पर्चियां फेंकने के बाद भी उन्हें दोजख से निजात की उम्मीद नहीं थी। एक छात्रा ने कहा कि हम लोगों ने पर्चियां लिखकर अपनी पीड़ा बताई लेकिन बहुत डर लग रहा था। अगर मदद न मिलती और कारी को पर्चियों के बारे में पता लग जाता तो बहुत पिटाई की जाती। छात्राओं ने लिखा कि, ‘पर्चियां पढ़कर फाड़ देना, किसी से बताना मत। वरना वो लोग हम लोगों को बहुत मारेंगे।’
विज्ञापन

6 of 8
मदरसे में शोषण
इलाकाई लोगों ने बताया कि छात्राएं तीन दिन से पर्चियां फेंक रही थीं। उनकी पर्चियां पढ़कर इलाके के लोगों में खासा आक्रोश था। मदरसे के आसपास रहने वाले लोगों ने सआदतगंज पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बात को लेकर इलाकाई लोगों में पुलिस के खिलाफ खासा आक्रोश भी नजर आया।
विज्ञापन

7 of 8
मदरसे में शोषण
मदरसे के संस्थापक सैय्यद मोहम्मद जिलानी अशरफ ने शुक्रवार को एसएसपी को पत्र लिखकर पूरी घटना की जानकारी देने के साथ ही पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसएसपी ने सआदतगंज एसओ नीरज ओझा को फोन कर मामले की शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई न करने पर सवाल-जवाब किया तो पता चला कि आरोपी काफी रसूखदार है।
विज्ञापन

8 of 8
मदरसे में शोषण
इलाके में उससे सभी लोग डरते हैं। उसके अच्छे-खासे समर्थक भी हैं इसलिए पुलिस कार्रवाई को टाल रही थी। इसके बाद एसएसपी ने एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ बाजारखाला अनिल कुमार यादव सहित सआदतगंज और ठाकुरगंज थाना की फोर्स लेकर खुद मदरसे में छापा मार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें