फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने 5000 रुपये चुराए उसे ही घर जाने का किराया भी दिया, पढ़ें ये रोचक वाक्या

Fri, 15 Feb 2019 04:24 PM IST
Amulya Rastogi अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
राजनारायण - फोटो : डेमो
राजनारायण (नेताजी) केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री थे। बावजूद उनकी जीवन शैली बहुत सामान्य थी। दिल्ली स्थित बंगले पर आने-जाने में कोई रोक-टोक नहीं थी। एक दिन नेताजी जेब से 5000 रुपये  निकाल कर तकिए के नीचे रखकर नहाने चले गए। किसी ने रुपये चुरा लिए।  
विज्ञापन

2 of 5
राजनारायण - फोटो : डेमो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की नेता तारकेश्वरी सिन्हा ने संस्मरण में लिखा है, ‘कुछ देर बाद राजनारायण को रुपये की जरूरत पड़ी तो उन्हें 5000 रुपये याद आए। निजी सचिव से बोले, ‘माहेश्वरी, कौन ले गया मेरे सिरहाने से पैसा?’ उन्हें बताया गया, ‘गोरखपुर से एक नौजवान आया था। जब आप आ नहा रहे थे तब वही नौजवान आपके कमरे में घूम रहा था।’ वो लड़का पकड़कर लाया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
राजनारायण - फोटो : डेमो
राजनारायण ने चिल्लाते हुए कहा, ‘ कमीने! चोरी करता है?’ लोगों ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए। राजनारायण बंगले पर जमा भीड़ की तरफ देखते हुए कहा, ‘इसको निकाल दो घर से।’ 

4 of 5
राजनारायण - फोटो : डेमो
राजनारायण जी को लोकसभा जाना था और मुझे घर। थोड़ी देर बाद हम दोनों पोर्टिकों में साथ आए। वह लड़का भी पीछे से आकर पोर्टिको में खड़ा हो गया। मैैने देखा कि वह सिसक रहा है। राजनारायण ने डपटते हुए उससे पूछा, ‘तुम अभी तक गए नहीं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजनारायण - फोटो : डेमो
लड़का बोला, ‘मेरे पास टिकट के पैसे नहीं हैं।’ मोटरकार में बैठने से पहले राजनारायण ने जेब में हाथ डाले और रुपये निकालकर देते हुए कहा, ‘जाओ खाना खाओ और टिकट कटाकर घर जाओ। हॉं! एक बात याद रखना कि कभी फिर अपनी शक्ल मुझे मत दिखाना।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें