फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खास है यूपी के 'बजट ब्रीफकेस' की कहानी

Mon, 22 Feb 2016 04:36 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
(महेंद्र तिवारी)। यूपी के जिस बजट पिटारे से इस बार लाखों करोड़ लोगों की उम्मीदें निकली, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उस पिटारे को भी ऐतिहासिक बना दिया है। इस पिटारे यानी बजट ब्रीफकेस को उन्होंने खास रूप, रंग और पहचान देने की पहल की है। उनकी चाहत है कि सूबे का हर वित्तमंत्री इसी ब्रीफकेस से बजट पेश करे। बिल्कुल वैसा ही जैसा इंग्लैंड में दशकों से होता आ रहा है। यह ब्रीफकेस तमाम खूबियों के साथ इतिहास को भी समेटे है।
विज्ञापन

बेहद खास है यूपी के 'बजट ब्रीफकेस' की कहानी

2 of 8
अखिलेश ने जिस सिंदूरी लाल रंग के ब्रीफकेस से बजट पेश किया, उस ब्रीफकेस के रूप-रंग और आकार पाने की पूरी एक कहानी है। इसी ब्रीफकेस को सीएम ने पिछले साल अपने चौथे बजट में पहली बार प्रयोग किया था। वित्त विभाग के एक अधिकारी बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने अपना तीसरा बजट पेश करने के बाद एक स्थायी बजट ब्रीफकेस की ओर ध्यान दिलाया। इसके बाद इस पर काम शुरू हुआ। एक युवा छात्र प्रचेताश ने ‘बजट बॉक्स’ का पूरा इतिहास खंगाला और इसे नया रूप देने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

बेहद खास है यूपी के 'बजट ब्रीफकेस' की कहानी

3 of 8
आकड़ों और फाइलों में सिर खपाने वाले महकमे के अफसरों ने इसे परपंरा और इतिहास के नजरिए से तैयार करने पर खास ध्यान दिया। बजट ब्रीफकेस की सबसे खास बात है इसमें सभी वित्तमंत्रियों के नाम वाली गोल्डन पत्ती। यानी, धुर-विरोधी ही क्यों न हो, बजट पेश करने के लिए जब भी कोई वित्तमंत्री इसे खोलेगा, पूर्ववर्तियों को याद किए बिना नहीं रह सकेगा।

बेहद खास है यूपी के 'बजट ब्रीफकेस' की कहानी

4 of 8
चेन्नई के ईगल स्टार ने तैयार किया पिटारा
बजट ब्रीफकेस को तैयार किया है चेन्नई के ईगल स्टार ने। ब्रीफकेस का सिर्फ एक पीस बनाने के लिए वे बड़ी मुश्किल से तैयार हुए। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री के लिए ब्रीफकेस बनवाने वाली कंपनी ने तो पहले ही मना कर दिया था। सीएम के सिंदूरी रंग की यह बजट अटैची 6750 रुपये में तैयार हुई।
विज्ञापन

बेहद खास है यूपी के 'बजट ब्रीफकेस' की कहानी

5 of 8
दिल्ली से बना सूबे का प्रतीक चिह्न
सूबे के प्रतीक चिह्न धनुष, तीर मछली और नदियों की अनुकृति उकेरी है दिल्ली में कनाट प्लेस के देवीचंद ने, 1500 रुपये में। देवीचंद राष्ट्रपति भवन के कर्मियों की ड्रेस भी तैयार करते हैं।
विज्ञापन

बेहद खास है यूपी के 'बजट ब्रीफकेस' की कहानी

6 of 8
लखनऊ के कारीगर ने बनाई वित्तमंत्रियों के नाम वाली गोल्डन प्लेट
बजट अटैची में लगी इस गोल्डन प्लेट को लखनऊ के हजरतगंज स्थित ‘वोहरा’ शॉप ने 3800 रुपये में तैयार कराया। इसमें बजट पेश करने वाले वित्तमंत्रियों के नाम अंकित हैं। किस वित्त वर्ष में, किस तिथि को किस वित्तमंत्री ने बजट पेश किया, बजट का आकार क्या था, इसमें इसका पूरा ब्यौरा है। रिकॉर्ड 2000-2001 के बाद का है। इससे पहले केरिकार्ड तैयार करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बेहद खास है यूपी के 'बजट ब्रीफकेस' की कहानी

7 of 8
इस पर प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर कहते हैं ‘मुख्यमंत्री को नई और अच्छी परंपराएं सेट करना पसंद है। बजट को अलग पहचान दिलाने के लिए उन्होंने अलग ‘बजट बॉक्स’ का कॉन्सेप्ट दिया। यह अटैची इस तरह तैयार कराई गई है कि यह लंबे समय तक चलेगी। आगे भी इसी से बजट पेश किया जा सकेगा। इसके अलावा उन्होंने बजट पेश करने के लिए चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने मुख्य द्वार से आना शुरू किया। पहले मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दूसरे रास्ते से बजट पेश करने आते थे।’
विज्ञापन

बेहद खास है यूपी के 'बजट ब्रीफकेस' की कहानी

8 of 8
इंग्लैंड से शुरू हुई थी परंपरा
इंग्लैंड के वित्त मंत्री जिस ब्रीफकेस में बजट पेश करते हैं, उसे ‘बजट बॉक्स’ कहा जाता है। यह लाल रंग का होता है। 1860 में इंग्लैंड के तत्कालीन वित्त मंत्री विलियम इवर्ट ग्लैडस्टोन ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। सिर्फ दो बार छोड़कर 2010 तक इसी अटैची से बजट पेश किया गया। काफी पुराना होने के बाद इसे संग्रहालय में रख दिया गया और नया ब्रीफकेस तैयार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें