blood smuggling
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने राजस्थान से यूपी में खून की तस्करी करने वाले लखनऊ के जिस गिरोह का खुलासा किया है, उसके एजेंट लखनऊ व आसपास के जिलों के अस्पतालों व ब्लड बैंकों में खून की आपूर्ति करते थे। एसटीएफ के मुताबिक तस्करी में मिड लाइफ ब्लड बैंक के मालिक मो. अम्मार और नारायणी ब्लड बैंक के मालिक अजीत दुबे शामिल हैं।
एसटीएफ के एसपी प्रमेश शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान के जयपुर स्थित तुलसी ब्लड बैंक, पिंक सिटी ब्लड बैंक, रेड ड्रॉप ब्लड सेंटर, गुरुकुल ब्लड सेंटर, ममता ब्लड बैंक चौमू, दुषात ब्लड बैंक चौमू, मानवता ब्लड बैंक सीकर, शेखावटी ब्लड बैंक चुरू से खून की खरीद फरोख्त की बात कबूल की है। इन ब्लड बैंकों के टेक्नीशियनों के जरिए 700-800 रुपये में ब्लड बैग खरीदकर खून की तस्करी कर इन्हें ऊंचे दाम पर बेचते थे। बरामद ब्लड बैग पर मित्रा कंपनी का स्टिकर लगा था। लेकिन उस पर न तो डोनर का नाम था और न ही कलेक्शन करने वाले का नाम।