कलानिधी नैथानी
पुलिस वाहनों की जांच में एसएसपी ने कुछ कमियां पायी जिन्हें दूर करने के लिए हर शुक्रवार को बारी-बारी से वाहनों को पुलिस लाइन आकर जांच कराने को कहा गया है। एसएसपी ने पाया कि ड्यूटी पर लगे ज्यादातर वाहनों के सायरन और हूटर काम नहीं कर रहे। इसे लेकर एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अच्छी और दुरुस्त वर्दी पहनने का निर्देश दिया है।