फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल का बच्चा बताने लगा पत्नी-बच्चों के नाम, कहा 10 साल रहा भगवान के घर

Tue, 31 Jan 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
सूर्य प्रकाश - फोटो : amar ujala
पुनर्जन्म एक ऐसा विषय है जिसे कोई माने या न माने पर इससे जुड़ी कहानियां सबका ध्यान आकर्ष‌ित करती हैं। वैज्ञानिक इस बात को भले ही नकारें लेकिन श्रावस्ती के शिवबालकपुरवा के एक पांच साल के बच्चे के पिछले जन्म की कहानी चर्चा में हैं।  (आगे की स्लाइड्स में देखें बच्चे का वीड‌ियो)

(अमर उजाला क‌िसी भी तरह के अंधव‌िश्वास का समर्थन नहीं करता है, ये कहानी बच्चे की बताई बातों और गांव में चर्चा पर आधार‌ित है)
विज्ञापन

2 of 9
श्रावस्ती पुनर्जन्म - फोटो : amar ujala
शिवबालकपुरवा में रहने वाले वकील पुत्तीलाल का पांच साल का बेटा अचानक ऐसे नाम और कहानी बताने लगा जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। बच्चे की मां ने बताया कि उनका बेटा सूर्य प्रकाश पंद्रह दिन पहले दूध मांग रहा था। काम में व्यस्त मां दूध नहीं दे पाई तो वह नाराज हो गया। 
 
विज्ञापन

3 of 9
पुनर्जन्म - फोटो : amar ujala
गुस्से में उसने अपनी मां को मां मानने से इंकार कर दिया और बताया कि ये उसका घर नहीं है। पहले तो सबको लगा कि वह गुस्से में ऐसा बोल रहा है पर बार-बार वही बातें दोहराने के बाद घरवालों ने उसकी बातों को गंभीरता से लिया। 

4 of 9
पुनर्जन्म - फोटो : amar ujala
उसने बताया कि वह हरियाणा के गुणगांव के पास मनवाला गांव में रहता था। पेशे से किसान था और उसके पास 10 बीघा खेती थी। उसका नाम शिवशंकर था। उसके दो बेटे और एक बेटी थी। बेटे का नाम शिवनाथ व भोला बताया। जबकि बेटी का नाम सूर्यमुखी था।
 
विज्ञापन

5 of 9
पुनर्जन्म - फोटो : amar ujala
बताया क‌ि उसके पास दस बीघे जमीन थी जिस पर ज्यादातर सब्जी उगाई जाती थी। बताया कि बेटे आढ़त का काम करते थे। उसकी मृत्यु नब्बे साल की उम्र में हुई थी। उसने अपनी पत्नी का नाम आमली बताया। बच्चे ने ये भी बताया कि वह दस साल भगवान के पास रहा फिर यहां आ गया।
विज्ञापन

6 of 9
पुनर्जन्म - फोटो : amar ujala
जब उससे पूछा गया कि भगवान के यहां क्या कर रहे थे तो बताया कि भगवान के घर पर रहता था, भगवान के बहुत सारे घर थे और बहुत सारे लोग भी थे। बच्चे ने ये भी बताया कि उसे वहां कन्हैया भी मिले थे। 
विज्ञापन

7 of 9
पुनर्जन्म - फोटो : amar ujala
बच्चे की बात में कितनी सच्चाई है इस बात का पता लगाने के लिए पिता पुत्तीलाल ने ‌इंटरनेट पर सर्च किया तो गांव के नाम तो मिले ल‌ेकिन वोटरलिस्ट सूची में बच्चे के बताए गए नाम नहीं मिले। 

8 of 9
पुनर्जन्म - फोटो : amar ujala
पिता का कहना है क‌ि बेटा कुछ ही दिनों से ये कहानी सुना रहा है और उनका परिवार उस क्षेत्र में कभी गया ही नहीं। इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी लेकिन गांव वाले इसे बच्चे के पिछले जन्म की कहानी मान रहे हैं।  आगे देखें वीड‌ियो, बच्चे ने क्या बताया...

 
विज्ञापन

9 of 9
पुनर्जन्म - फोटो : amar ujala
ल‌िंक क्ल‌िक करके देखें बच्चे का वीड‌ियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें