फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट भी तैयार: व्रतियों को परोसेंगे इम्यूनिटी बूस्टर फलाहार थाली, होम डिलीवरी की सुविधा भी, ये है कीमत

Fri, 16 Oct 2020 05:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र में व्रतियों की सेहत का ख्याल रखते हुए शहर के रेस्टोरेंट, बेकरी व मिठाई की दुकानों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। इस बार नवरात्र के नौ दिन तक आपको मिलेगी इम्यूनिटी बूस्टर फलाहार थाली। वहीं चाय के साथ के लिए तरह-तरह के स्नैक्स भी बाजार में उपलब्ध है। रेस्टोरेंट में बैठ कर खाइए या फिर पैक कराकर घर ले जाइए। इतना ही नहीं यदि आप बाजार की भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं तो बुक कीजिए, फलाहार घर तक पहुंचेगा।




 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चार तरह की थालियां, कम या ज्यादा आप तय करें
मधुरिमा के स्रजल गुप्ता बताते हैं कि कोविड का डर अब दूर होना चाहिए। सबसे पहली जरूरत हमें अपने खानपान पर ध्यान देने की है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने व्रतियों के लिए चार तरह की थाली तैयार की है। कुट्टू की पूड़ी के साथ-साथ इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें हैं। जैसे ड्राई फ्रूट, पनीर, छेना, सलाद व दूध से बने अन्य उत्पाद, रायता, शेक व कई तरह के स्नैक्स भी शामिल हैं। 250 से 380 रुपये में फलाहार थाल उपलब्ध है। स्पेशल थाल की कीमत 380 रुपये है। रेस्टोरेंट में फलाहारियों के  लिए डाइनिंग की अलग से व्यवस्था है। चाहें तो डिस्पोजल में शुद्ध जगह पर बैठकर खाएं, चाहें तो पैक करा कर ले जाएं। होम डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शुगर फ्री मथुरा का पेड़ा और केसरिया बर्फी 
कंचन स्वीट्स के नरेंद्र तूलानी कहते हैं कि नवरात्र के लिए स्पेशल मथुरा पेड़ा और केसरिया बर्फी बनवाते हैं। धीरे-धीरे चीजें सामान्य की ओर बढ़ रही हैं। ग्राहक लौट आए हैं, होम डिलीवरी की सुविधा भी है। मिल्क बादाम, मिल्क खीर के अलावा ड्राई फ्रूट्स के कई आइटम तैयार है। मथुरा का पेड़ा 600 रुपये किलो है।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
खस्ता और गुलाब जामुन खाएं
परंपरा स्वीट्स के गोपाल कृष्ण मेहरोत्रा कहते हैं कि नवरात्र में हम सामान्य दिनों में खाए जाने वाला गुलाब जामुन नहीं बनाते। फलाहारी गुलाब जामुन और खस्ता विशेष रूप से लोग पसंद करते हैं। खास बात है कि सब गाय के दूध से बनाया गया सामान है। होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सब्जियों की मिठाई भी खास, सेंधा नमक के वेफर्स भी तैयार
छप्पन भोग के रविन्द्र गुप्ता कहते हैं कि इस बार फलाहारी मिठाइयों में सब्जियों की मिठाई पर ज्यादा जोर है लौकी, परवल के उत्पाद बनवाए गए हैं। इसके अलावा फलाहारी मालपुआ और सेंधा नमक के वेफर नौ दिन तक मिलेंगे। हमारे एप से बुकिंग कर घर बैठे मंगाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें