लखनऊ के आशियाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने बुधवार शाम को आशियाना पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बीच सड़क पर अपनी बाइक खड़ी की। इसके बाद आग लगा दी। वह दिवंगत डिप्टी एसपी का बेटा है। बीच सड़क खड़ी बाइक में आग लगते ही हड़कंप मच गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बाइक में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
राहगीरों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहीं चौकी पर तैनात सिपाही ने पास की दुकान से ड्रम के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक दमकल पहुंची, आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, सेक्टर-एच निवासी स्व. देशराज सिंह बलरामपुर में डिप्टी एसपी थे। उनका बेटा अवनीश प्रताप सिंह अपनी मां के साथ घर पर रहता है। अवनीश सीएमएस से कक्षा 8वीं का छात्र है। वह बुधवार शाम को अपनी बाइक से सेक्टर-जे से अपने घर जा रहा था। इसी बीच आशियाना पुलिस चौकी के पास उसने बाइक बीच सड़क पर खड़ी कर दी। इसके बाद उसमें आग लगा दी। आग लगते ही शोरशराबा होने लगा। चौकी पर मौजूद सिपाही दौड़े।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही खुर्शीद आलम ने पास की दुकान में रखे ड्रम के पानी से आग बुझानी शुरू की। इसी बीच राहगीरों ने फायर कंट्रोल को भी सूचना दी गई। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती आग पर काबू पा लिया गया था।
वहीं पुलिस ने आग लगाने के बाद भाग रहे अवनीश को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में अवनीश ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक खराब हो गई थी। गुस्से में आकर उसने बाइक में आग लगा दी।