फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के बेटे को सड़क पर गिराकर बेरहमी से डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, तस्वीरें

Thu, 04 Jan 2018 10:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में दरोगा के बेटे की पिटाई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में डंडों से बेरहमी से युवक की पिटाई की जा रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दरोगा के घायल बेटे का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मामला 23 दिसंबर का है।
विज्ञापन

3 of 5
ऊंचाहार के जमुनापुर निवासी वैभव सिंह की 23 दिसंबर 2017 को पंचशील डिग्री कॉलेज के बाहर साथियों ने पिटाई कर दी थी। सिर पर उसे गंभीर चोटें आईं थीं। वैभव के पिता वीरेंद्र बहादुरपुर सुल्तानपुर जिले में दरोगा के पद पर तैनात हैं।

4 of 5
दरोगा के बेटे का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में साथियों की ओर से डंडे से बेरहमी से पिटाई की जा रही है।  वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने ऊंचाहार पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऊंचाहार एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि इस मामले में अतुल त्रिपाठी, जोगराज सिंह, बउवा उर्फ अजय पांडेय समेत चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अतुल त्रिपाठी निवासी टांघन जगतपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें