अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी रोड शो के दौरान पूरे उत्साह में दिखीं। तुलसी बहू के नाम से घर-घर में पहचानी जानीं वाली स्मृति को लेकर वहां के लोगों में भी जोश दिखा।
विज्ञापन
क्या राहुल के अमेठी में कमल खिला पाएगी ये 'तुलसी'
2 of 5
सोमवार को लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिर मनकामेश्वर में मत्था टेकने के बाद स्मृति अमेठी के लिए रवाना हुईं थीं। हालांकि उनकी इस यात्रा को कांग्रेस ने औपचारिकता का नाम दिया है।
विज्ञापन
क्या राहुल के अमेठी में कमल खिला पाएगी ये 'तुलसी'
3 of 5
पार्टी के कम्यूनिकेशन संयोजक सत्यदेव त्रिपाठी का कहना है कि स्मृति का यह दौरा एक औपचारिकता भर है, इससे पार्टी का कुछ नहीं बिगड़ने वाला है।
क्या राहुल के अमेठी में कमल खिला पाएगी ये 'तुलसी'
4 of 5
उन्होंने यह भी कहा कि जब अमेठी में मेनका गांधी को जीत नहीं मिली, तो स्मृति ईरानी क्या हैं। उन्होंने दावा कि वहां कोई बाहरी, नेहरू परिवार का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है।
अमेठी में अपने रोड शो के दौरान स्मृति ने कहा कि राहुल अमेठी के लोगों के लिए चुनौती बन चुके हैं और वह उनसे सीधे मुकाबला करने यहां आईं हैं। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के लोग विदेश में पढ़ने जाते हैं उनके क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था चौपट हुई रखी है।