फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के नीचे फंस गए शव, भीषण हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार, क्रेन की मदद से निकाली लाशें

Sat, 23 Dec 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक टैम्पो को रौंद दिया। हादसे में टैम्पो चालक समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं। एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे टैम्पो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक व क्लीनर का पता नहीं चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रामकोट के इंदिरानगर निवासी टैम्पो मालिक हीरालाल उर्फ लालू (35) शनिवार सुबह 10:30 बजे नेरी से सवारियां भरकर जिला मुख्यालय आ रहा था। इसी बीच रामकोट में हेमपुर नेरी के पास हाईवे पर शाहजहांपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ से आ रहे टैम्पो में टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक टैम्पो को रौंदते हुए सड़क के किनारे खड्ड तक पहुंच गया। टैम्पो में बैठी सवारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और टैम्पो के परखचे उड़ गए। कुछ लोग ट्रक के नीचे फंस गए।
विज्ञापन

3 of 8
उधर, खबर पाकर डीएम डॉ. सारिका मोहन, एसपी आनंद कुलकर्णी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को टैम्पो से अलग किया। लेकिन तब तक टैम्पो में सवार चालक लालू, रामकोट के ग्राम नेरी निवासी संजय की पत्नी ऊषा देवी (35), पुत्र शिवम (6), ऊषा की भाभी ग्राम नेरी निवासी भाईलाल की पत्नी रिंकी देवी (36) व नेरीकलां निवासी विनय शर्मा (22) की सांसें थम चुकी थीं। एक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे में रामकोट के मुस्तफाबाद निवासी प्रदीप का पुत्र धर्मेंद्र (17) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 of 8
हादसे का एक दृश्य। इसकी भयावहता को देखते हुए इसे ब्लर कर दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

6 of 8
बचाव कार्य के दौरान लिया गया एक दृश्य।
विज्ञापन

7 of 8
हादसे के बाद घटनास्‍थल पर लगी भीड़।
विज्ञापन

8 of 8
दुर्घटना में एक बच्चे की भी मौत हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें