यूपी के सीतापुर में रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक शख्स ने संदिग्ध हालात में अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। युवक समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, मृतक अनुराग कुमार सिंह के ससुरालीजनों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मृतका प्रियंका सिंह के भाई लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार निवासी अंकित सिंह का आरोप है कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित हत्या है...। साफ-साफ पता चल रहा है कि मेरे बहनोई अनुराग के बड़े भाई अजीत और उसके साथ दो-तीन अज्ञात लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
3 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इतनी बड़ी घटना को कोई अकेला व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अंकित ने बताया कि मेरी बहन प्रियंका की हत्या की गई है। बहन की सास को हथौड़ी से मारा गया।
4 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मेरी दो भांजियों और भांजे को छत से फेंका गया और तड़पने दिया गया। इतने बड़े घर में इन बच्चों को उठाने कोई नहीं आता है। मेरी एक भांजी को पौन घंटे बाद ग्रामीण उठाकर अस्पताल ले गए। उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ ले जाते समय रास्ते में भांजे की सांसें भी थम गईं। अंकित ने बताया कि सुबह छह बजे लखनऊ में रहने वाली एक अन्य बहन ने उन्हें इस घटना की सूचना दी। उन्हें भी किसी रिश्तेदार ने बताया था, जब वहां पहुंचा तो मंजर देखकर दंग रह गया। ...चारों तरफ खून और लाशें थीं। अंकित ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने व दोषियों को सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
6 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मेरे बहनोई मनोरोगी नहीं थे... पुलिस की थ्योरी गलत
अंकित सिंह ने कहा कि पुलिस मेरे बहनोई अनुराग सिंह को मानसिक बीमार बता रही है। यह सरासर गलत है। यह सीधा मामला प्रापर्टी के विवाद का है। आरोप लगाया कि बहनोई अनुराग सिंह शरीफ व्यक्ति थे। परिवार संपन्न था। उनके पास अवैध असलहा मिलना संदिग्ध प्रतीत होता है। ऐसा व्यक्ति अवैध असलहा, हथौड़ी रखेगा और इस तरह की घटना करेगा। यह गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
7 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
अगर एक पल के लिए यह मान भी लिया जाए कि दोनों चीजें जीजा अनुराग सिंह के पास मौजूद थीं तो बाकी घर के लोग तो नशे में नहीं थे, किसी को क्यों नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे प्रापर्टी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात यह घटना हुई। मान लिया जाए कि किसी भी तरह का विवाद हुआ तो क्या विवाद बच्चों से था। ऐसा नहीं हो सकता। यह एक सुनियोजित हत्या है।
8 of 12
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर मथुरा हत्याकांड: अजीत की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक युवक ने संदिग्ध हालात में अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। युवक समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
9 of 12
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के पल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) का शुक्रवार रात अपने परिजनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार भोर के समय करीब ढाई से तीन बजे के बीच उसने अपनी मां सावित्री(62) और पत्नी प्रियंका सिंह(40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना(8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। सभी को मारने के बाद खुद को गोली मार ली।
10 of 12
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब पांच बजे पुलिस को मामले की जानकारी हो पाई। छत से फेंके जाने के बाद आद्विक को उसके पड़ोसी ने अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन रास्ते में ही आद्विक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी प्रियंका अपने बच्चों के साथ लखनऊ स्थित टेढ़ी पुलिया के सरगम अपार्टमेंट में रहती थी।। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि युवक नशे का आदी था।
11 of 12
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। मृतक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फाॅरेंसिक टीम ने भी नमूने जुटाए हैं।
मृतक के भाई से पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि मृतक अनुराग के भाई अजीत की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। वहीं, मृतका प्रियंका का भाई अंकित मुझसे मिला था। उसने जो भी बिंदु बताए हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। वहीं घटना के बाद स्थानीय विधायक ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक के भाई को ढांढस बंधाया है।