फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और बुलंद की शिक्षामित्रों ने अपनी आवाज, देखें धरनास्थल की खास तस्वीरें

Wed, 23 Aug 2017 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षामित्र
अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षामित्र दूसरे दिन भी मैदान में डटे रहे। प्रशासन की ओर से ना उनके लिए पीने के पानी का इंतजाम किया गया है और ना ही किसी और व्यवस्‍था का। इन मुश्किल हालात में भी वे आंदोलन के लिए तपती गर्मी में बैठे रहे।
विज्ञापन

2 of 5
मैदान में जमा हुए शिक्षामित्र
दूसरा दिन बीत जाने पर भी सरकार की ओर से कोई मुलाकात के लिए नहीं आया। शिक्षामित्रों का दावा है कि अपर मुख्य सच‌िव से मुलाकात का बुलावा आया था, लेकिन उन्होंने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। शिक्षामित्रों की मांग है कि जब तक उनकी सभी शर्तों को मान नहीं लिया जाता, कोई वार्ता नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 5
मंच से शिक्षामित्रों का उत्साहवर्धन करते नेता
आंदोलन को देखते हुए सरकार ने सोमवार को ही टीईटी और सहायक शिक्षक भर्ती की घोषणा कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी शिक्षामित्रों के आंदोलन में कोई कमी नहीं आई।

4 of 5
गर्मी से बेहाल हुए शिक्षामित्र
शहर में जारी उमस के बीच आंदोलनरत शिक्षामित्र काफी परेशान रहे। प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम ना होने की वजह से उन्होंने खुद ही धूप से बचने के लिए छत बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छाता लेकर बैठी शिक्षामित्र
शिक्षामित्रों ने घोषण की है कि यदि कल तक सरकार ने उनकी मांगों पर विचार न किया तो वह भूख हड़ताल करेंगे। इससे पहले जेल भरो आंदोलन की चेतावनी भी वह दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें