श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 13वां श्री गणेश महोत्सव झूलेलाल वाटिका में धूमधाम से मनाया जाएगा। रामेश्वर मंदिर की थीम पर पंडाल सजेगा, जहां लखनऊ के सबसे बड़े आठ फीट ऊंचे गजानन विराजमान होंगे। इस बार पंडाल के पास ड्रैगन, डायनासोर के मॉडल भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
गणेश जी
- फोटो : amar ujala
कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रामेश्वर मंदिर थीम पर बनाए गए पंडाल में 13 सितंबर को विधि विधान से बप्पा को विराजा जाएगा। 23 सितंबर तक विराजने वाले गजानन की प्रतिमा का भू विसर्जन किया जाएगा। करीब 16 हजार वर्ग फीट में 80 फीट ऊंचा वाटर प्रूफ पंडाल तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 9
झूलेलाल वाटिका में रामेश्वरम मंदिर थीम पर आकार लेता पूरा पंडाल
- फोटो : amar ujala
पंडाल के आसपास खाने-पीने के सौ स्टॉल लगवाए जाएंगे। आयोजन स्थल पर हॉन्टेड हाउस भी बनाया गया है, जहां डायनासोर जैसे अन्य जानवरों के मॉडल देखे जा सकेंगे। कमेटी की ओर से एक प्रसाद का स्टॉल भी लगेगा, जहां मोदक कम दामों में मिलेंगे।
4 of 9
गणेश जी
- फोटो : amar ujala
सोने-चांदी के जेवर से सजेंगे बप्पा
आयोजकों के मुताबिक बप्पा को लाखों की कीमत के जेवरात चढ़ेेंगे। हर बार की तरह इस बार बप्पा का 10 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया है। इसमें गजानन के जेवर, पंडाल तथा सामान्य चीजें शामिल है। सोने-चांदी के जेवरों से सजे गणपति को विशेष सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। वृद्धों एवं दिव्यांगों को बिना लाइन के दर्शन की व्यवस्था रहेगी। पंडाल के चारो तरफ नौ फीट ऊंची बेरीकेडिंग की जा रही है, 50 सीसीटीवी कैमरे और लगभग 80 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। गणेशोत्सव में लेजर लाइट एवं एलईडी लाइट की विशेष प्रकाश व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
5 of 9
गणेश जी
- फोटो : amar ujala
गजानन की सबसे बड़ी प्रतिमा करीब आठ फीट ऊंची मूर्तिकार श्रवण प्रजापति सिद्ध विनायक रूप में तैयार कर रहे हैं। 11 दिनों तक चलने वाले महोत्सव की शुरुआत 13 सितंबर को सुबह 9:30 बजे मूर्ति स्थापना, शृंगार एवं पूजन से होगी।
विज्ञापन
6 of 9
पंडाल में दिखेंगे डायनासोर
- फोटो : amar ujala
प्रतिदिन कोलकाता के संजय शर्मा और लखनऊ के सिद्धू महाराज के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, नृत्य नाटिका का मंचन होगा। नृत्य नाटिका में इस बार पॉलिथिन का प्रयोग बंद, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया, अनेकता में एकता के संदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 9
पंडाल में
- फोटो : amar ujala
23 सितंबर को शोभा यात्रा झूलेलाल वाटिका से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय मार्ग, आईटी चैराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर, नजीरगंज, डालीगंज होते हुए झूलेलाल वाटिका पर समाप्त होगी। शोभा यात्रा के बाद गणेश प्रतिमा का झूलेलाल वाटिका के पास भू विसर्जन किया जाएगा।
8 of 9
गणेश जी का पंडाल
- फोटो : amar ujala
महोत्सव स्थल पर पहली बार डायनासोर हाउस बनाया गया है, जिसे देखने के लिए 100 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। कमेटी के भारतभूषण गुप्ता का कहना है कि फिलहाल टिकट की कीमत कम करने को लेकर बात चल रही है।
बाजारों में बाहुबली बप्पा
गणेश उत्सव के चलते जहां गणेश पूजा पंडाल आकार लेने लगे हैं, वहीं गणेश प्रतिमाओं से बाजार सज गए हैं। बाजारों में लोग बप्पा के बाहुबली रूप को खासा पसंद कर रहे हैं।