फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन का खौफनाक अंत: शिवा के जिस्म पर लिपस्टिक और बर्बरता के निशान, सचिवालय पास लगी ऑडी कार से गहराया सस्पेंस

Mon, 12 Oct 2026 07:55 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में प्रेमिका के फ्लैट से संदिग्ध हालात में गिरने से कारोबारी की मौत के मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत से पहले शरीर पर बर्बरता के सबूत मिले हैं। जिस्म पर लिपस्टिक भी लगी थी। प्रेमिका और उसकी बहन फरार हैं। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
1 of 6
फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।
राजधानी लखनऊ में हजरतगंज इलाके के बालू अड्डा के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल से रहस्यमय हालात में गिरने से हुई चिकन कारोबारी शिवा की मौत के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत से पहले उसके शरीर पर 10 गंभीर चोटें मिली हैं। माना जा रहा है कि उसके साथ बर्बरता की गई थी। शिवा की मां रंजना का आरोप है कि श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य आरोपियों ने पहले बेटे की जमकर पिटाई की और फिर चौथे तल से नीचे फेंक दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, शिवा के शरीर पर जो चोटें लगी थीं, उनके कारण ज्यादा खून बह गया। इससे सदमा लगा और उसकी मौत हो गई। शिवा के शरीर पर सभी चोटें उनके जिंदा रहते लगी थीं। मौत के बाद एक भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शिवा को किसी कठोर वस्तु से चोट पहुंची थी। आरोप है कि चौथे तल से फेंकने के कारण शिवा फर्श से टकराया था। इससे शरीर पर रगड़ के निशान मिले हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कारोबारी शिवा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, रिपोर्ट में चोट लगने और मौत के बीच का समय स्पष्ट नहीं हो सका है। इसी बीच फोरेंसिक टीम ने रविवार को साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने फ्लैट में रहने वाले लोगों के बयान लिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवा अर्द्धनग्न अवस्था में था और उसके शरीर पर लिपिस्टिक के निशान थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रेमिका श्रद्धा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

नेता, ब्यूरोकेट्स से थे संबंध, शिवा को देती थी धमकी

रंजना के मुताबिक, श्रद्धा के कई नेताओं, ब्यूरोकेट्स और खिलाड़ियों से संबंध थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों के साथ श्रद्धा की फोटो भी वायरल हो रही है। आरोप है कि श्रद्धा अपनी पहुंच का रौब दिखाकर शिवा को जेल भिजवाने की धमकी देती थी। शिवा विभूतिखंड में एक कैफे के बाहर गोली चलाने के आरोप में पहले जेल जा चुका था। इसके कारण वह दोबारा जेल नहीं जाना चाहता था। इसी बात का फायदा उठाकर श्रद्धा उसे ब्लैकमेल करती थी।

4 of 6
शिवा की मां रंजना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

दोनों बहनें साथ में फरार, रायबरेली में दबिश

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि दोनों साथ में हैं, जबकि अन्य आरोपियों की लोकेशन अलग मिली है। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम श्रद्धा के मूल जनपद रायबरेली में डेरा डाले है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों के मददगारों का भी पता लगा रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से भी अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।

फुटेज से कड़ी जोड़ रही पुलिस, किसकी थी ऑडी कार

पुलिस ने अवध ग्रीन अपार्टमेंट व उसके आसपास लगे फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में घटना के 15 मिनट बाद एक सफेद रंग की ऑडी कार वहां आती हुई दिखी। कार पर सचिवालय का पास लगा है। कार वहां आने के बाद फिर वापस चली जाती है। पुलिस फुटेज के जरिए कड़ियां जोर रही है। सीसीटीवी में आरोपी भी कैद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लखनऊ में कारोबारी की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटनाक्रम का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को सेक्टर एफ अलीगंज निवासी शिवा शर्मा 28 की रहस्यमय हालात में प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें