शिवसेना के सांसद संजय राउत ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर अनरगल बयानबाजी करने वाले अभिनेता सलमान खान को उनके पिता ने घर में बंद कर दिया है। इसलिए उनके बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
2 of 8
संजय सलमान द्वारा पाक कलाकारों का समर्थन करने व सर्जिकल स्ट्राइक पर हो रही बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन
3 of 8
वहीं, उन्होंने अभिनेता ओमपुरी के बयान पर कहा कि ओम पुरी शराब के नशे में धुत होकर बहकी-बहकी बातें करते हैं। उन्हें थोड़ी और पिला देनी चाहिए, ताकि बेहोश हो जाएं।
4 of 8
संजय राउत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उन तमाम लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए, जो सर्जिकल स्ट्राइक पर शक कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
उन्होंने शिवसेना द्वारा मुसलमानों का विरोध करने पर कहा कि शिवसेना देशभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि पाकपरस्त मुसलमानों का खुला विरोध करती है।
विज्ञापन
6 of 8
इस दौरान उन्होंने यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने का एलान भी किया। राउत ने कहा कि चुनावी सीजन के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा पर लखनऊ आ रहे हैं, लेकिन चुनाव बीतने के बाद भी उन्हें हर साल यहां आना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
यूपी में भाजपा से गठजोड़ संबंधी एक सवाल पर उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि बीजेपी अंतरराष्ट्रीय पार्टी है। उससे अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा भी डरते हैं। इसलिए यूपी का चुनाव शिवसेना अकेले लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देना चाहती है। यहां 200 सीटों पर चुनाव लड़ने और कम से कम 25 सीटें जीतने का लक्ष्य है। जल्द ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी प्रचार के लिए वाराणसी आएंगे।