गोंडा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने इंजीनियर को कमीशनखोर और ठेकेदारों को लुटेरा बताया। उन्होंने माना कि एल्गिन चरसड़ी बांध इंजीनियरों और अधिकारियों की मिली-भगत से कटा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
शिवपाल यादव ने कहा, इंजीनियर और अधिकारी बिना कमीशन के काम नहीं करते। ऊंची कुर्सी पर बैठकर कमीशनखोरी करना इनकी फितरत बन चुका है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
शिवपाल ने ये भी कहा कि एल्गिन-चरसड़ी बांध को पक्का करवाने के लिए केंद्र सरकार से दो साल में एक भी पैसा नहीं मिला है।
4 of 6
शिवपाल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को जितनी भी मदद चाहिए उसका पैसा सरकार देगी। उन्होंने कहा कि कपड़ों से लेकर उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, सबका पैसा सरकार देगी।
विज्ञापन
5 of 6
इसी बीच शिवपाल के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही को अचानक चक्कर आ गया।
महिला सिपाही की तबीयत बिगड़ते देख आस-पास के लोगों ने उसे संभाला लेकिन वह गश खाकर बेहोश हो गई। उसे गर्मी और भीड़-भाड़ से दूर ले जाकर लिटाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया।