भले ही केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की शिव सेना के साथ गठबंधन सरकार हो पर यूपी में शिव सैनिक भाजपा का खुलकर विरोध कर रहे हैं। रविवार को लालबाग में नॉवेल्टी सिनेमा हॉल के बाहर शिव सैनिको ने सरकार का विरोध करते हुए पुतला जलाया। शिव सैनिक भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी बताते हुए इसका विरोध कर रहे थे। गौरतलब है कि पहले भी शिवसेना ने मोदी सरकार के इस बिल का विरोध प्रदर्शन किया था। शिव सैनिकों ने नारेबाजी भी की।