फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल के शेर खान ने बढ़ाया अफगान टीम का उत्साह, अपनी कद-काठी को लेकर आए थे चर्चा में

Wed, 06 Nov 2019 09:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए अफगानिस्तान व वेस्ट इंडीज के मुकाबले में काबुल के शेर खान अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे तो लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। वजह उनका आठ फुट दो इंच का कद। इन सब से बेपरवाह शेर खान मैच के दौरान अफगानिस्तान टीम का उत्साह बढ़ाते दिखे और हर चौके-छक्के को एंजॉय किया। उन्हें उम्मीद थी कि अफगान टीम वेस्टइंडीज को हरा देगी पर ऐसा न हो सका।

विज्ञापन

2 of 5
शेर खान। - फोटो : amar ujala
अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 45.2 ओवरों में 194 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद 195 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
 इसके पहले शेर खान मंगलवार को जब लखनऊ पहुंचे को उन्हें काफी मुश्किल हो गई। उनके कद को देखते हुए किसी होटल ने उन्हें कमरा नहीं दिया। जिस पर शेर खान नाका थाने पुलिस की मदद मांगने पहुंचे।

4 of 5
शेर खान - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी क्षेत्राधिकारी कैसरबाग संजीव सिन्हा को हुई तो उन्होंने राजधानी होटल में कमरे का इंतजाम कराया।  मंगलवार सुबह एयरपोर्ट से नाका इलाके पहुंचे शेर खान को कोई होटल मालिक कमरा देने को तैयार नहीं था। परेशान होकर दोपहर तीन बजे वह नाका थाने पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उनकी लंबाई देखकर हैरान हो गए। क्षेत्राधिकारी ने कार्यवाहक इंस्पेक्टर नाका को शेर खान के लिए कमरे का इंतजाम करने को कहा। इसके कुछ देर बाद व्यवस्था हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
बता दें कि अफगानिस्तान व वेस्ट इंडीज टीम के बीच तीन वनडे व तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। शेर खान सीरीज खत्म होने के बाद एक दिसंबर को अफगानिस्तान लौट जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें