जदयू नेता शरद यादव ने समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि लव जेहाद, तीन तलाक... भाजपा का हर मुद्दा देश को बांटने वाला है।
विज्ञापन
2 of 5
उन्होंने कहा कि देश के हालात बेहद खराब हैं। भोपाल में विचाराधीन कैदियों को एनकाउंटर में मार दिया गया। अगर वो अपराधी थे तो उन्हें सजा देना कोर्ट का काम है। कश्मीर जल रहा है। पैलेट गन का इस्तेमाल कर 250 नौजवानों की आंखें फोड़ दी गईं।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने मंच पर बैठे मुलायम सिंह यादव व अन्य नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनमें से कोई नेता ऐसा नहीं है, जिसने अन्याय के खिलाफ लड़ाई न लड़ी हो, लाठियां न खाई हो।
4 of 5
उन्होंने कहा कि यूपी के चुनाव से ही केंद्र में सत्ता की चाबी मिलेगी। इसलिए जरूरी है कि समाजवादी धारा के सभी दल आपसी मतभेद भुलाएं, दिल बड़ा करें तभी यूपी सहित अन्य राज्यों में समाजवादी सरकारें बनेंगी।
वहीं, उन्होंने एनडीटीवी पर प्रतिबंध लगाने का जिक्र करते हुए कहा कि 1974-75 व अब के हिंदुस्तान में काफी फर्क है। आज का नौजवान जान लगा देगा पर मीडिया पर हाथ नहीं आने देगा।