अमर उजाला, लखनऊ ने मंगलवार को अपना सातवां स्थापना दिवस मनाया। इस तरह अमर उजाला ने लखनऊ में सफलतापूर्वक छह वर्ष पूरे कर लिए। इस मौके पर लखनऊ यूनिट के पदाधिकारी और कई अन्य लोग मौजूद थे। लखनऊ यूनिट की इस सफलता पर हवन, पूजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनिट के कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए। स्थापना दिवस के मौके पर सुंदरकाण्ड पाठ का भी आयोजन हुआ।