फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथः सर्राफा बाजार में रही खूब रौनक, सवा तीन लाख में बिका सोने का करवा

Sat, 27 Oct 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
 करवाचौथ के एक दिन पहले शुक्रवार को लखनऊ के बाजारों में ग्राहकों की जबर्दस्त भीड़ रही। सबसे ज्यादा रौनक सराफा बाजारों में नजर आई, जहां लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

2 of 5
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
सराफा बाजार में इस करवाचौथ सबसे महंगी 12.46 लाख रुपये की डायमंड की चूड़ी बिकी तो सबसे महंगा करवा (सोने का) 3.12 लाख रुपये में बिका। इसके अलावा सोने-चांदी के करवा, नेकलेस से लेकर चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र, झुमके, बिछिया व पायल की भी जमकर खरीदारी हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
वहीं, कपड़ों के बाजार में भी रौनक रही। भूतनाथ मार्केट, हजरतगंज, अमीनाबाद से लेकर राजधानी की सभी बड़े बाजारों में देर रात तक ग्राहकों की खासी भीड़ रही।

4 of 5
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
कपड़ा बाजार में सबसे ज्यादा भारी भरकम लहंगों और डिजायनर साड़ी की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवाचौथ - फोटो : amar ujala
बाजारों के साथ ही शहर के तमाम मॉल्स में भी सुबह से शाम तक खरीदार उमड़े। करवा के साथ पूजा सामग्री की भी खरीदारी आखिरी दिन सबसे ज्यादा की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें