फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें:100 साल बाद किस हाल में है काकोरी स्टेशन, जहां क्रांतिकारियों ने लूटा था अंग्रेजों का खजाना

Fri, 09 Aug 2024 10:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
काकोरी ट्रेन एक्शन - फोटो : amar ujala
काकोरी कांड आज से 100 वर्ष पहले घटी वो घटना है जिसने अंग्रेजी सरकार को हिलाकर रख दिया दिया था। हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेज सरकार का खजाना लेकर जा रही एक ट्रेन को काकोरी स्टेशन पर लूट लिया था। इस घटना को अब एक शताब्दी बीत चुकी है पर यह घटना इतिहास में दर्ज हो गई और आज भी इसे गर्व से याद किया जाता है।

यूपी सरकार ने 9 अगस्त यानी आज से काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी महोत्सव मना रही है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि वो स्टेशन किस हालत में है और कैसे भारत के इतिहास की इस प्रमुख घटना को संग्रहालय के रूप में संरक्षित किया गया है। (सभी फोटो- कुलदीप सिंह)



इन तस्वीरों में देखें... ऐतिहासिक काकोरी स्टेशन काकोरी स्टेशन की तस्वीरें जहां आजादी के दीवानों ने उस घटना को अंजाम दिया था। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : amar ujala
यही वो रेलवे स्टेशन है जहां पर काकोरी कांड को अंजाम दिया गया था। स्टेशन से सटी इमारत में संग्रहालय बनाया गया है। जहां पर यादों को संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : amar ujala
आजादी के संघर्ष को तेज करने के लिए क्रांतिकारियों को धन की आवश्यकता थी जिसके लिए उन्होंने काकोरी कांड की पूरी योजना बनाई। जिसमें महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल और उनके साथी शामिल थे। संग्रहालय में काकोरी कांड को लेकर दिए गए कोर्ट के फैसले की भी कापी लगी हुई है।

4 of 11
- फोटो : amar ujala
ये वो पेटी है जिसमें खजाना था। पेटी के ऊपर दो चमड़े के थैले रखे हुए हैं जिसमें खजाना रखा गया था। संग्रहालय में आज भी ये चीजें सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : amar ujala
पेटी के ऊपर एक घंटी रखी हुई है जिसे बजाकर ट्रेनों के आने और जाने की सूचना दी जाती थी।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : amar ujala
ये वो दो थैलियां हैं जिसमें धन रखा गया था।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : amar ujala
संग्रहालय के अंदर की एक तस्वीर।

8 of 11
- फोटो : amar ujala
स्टेशन की दीवारों पर काकोरी कांड के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

9 of 11
- फोटो : amar ujala
संग्रहालय में काकोरी कांड को लेकर दिए गए कोर्ट के फैसले की भी कापी लगी हुई है।

10 of 11
- फोटो : amar ujala
संग्रहालय में रखी पेटी और क्रांतिकारियों की तस्वीरें।

विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : amar ujala
काकोरी कांड को लेकर योजना बनाते क्रांतिकारियों की एक तस्वीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें