लखनऊ मेट्रो के स्टेशन बेहद खूबसूरत होंगे। वह किसी यूरोपीयन देश जैसे ही दिखेंगे। मेट्रो स्टेशन किस तरह के होंगे इसकी तस्वीरें जारी हो गई है। लखनऊ मेट्रो अथॉरिटी द्वारा लखनऊ मेट्रो स्टेशन के कुछ मॉडल पेश किए गए हैं। पेश किए गए मॉडलों के अनुसार ही स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। बुधवार को यह मॉडल पेश किए गए। हर स्टेशन को 28 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। ज्यादातर स्टेशन ऊपर ही होंगे। मेट्रो का लखनऊ में तेजी से काम चल रहा है। राज्य सरकार मान रही है कि 2016 के अंत तक लखनऊ मेट्रो शुरू हो जाएगी। मेट्रो के पहले फेज में अमौसी एयरपोर्ट से चारबाग तक के बीच में सेवा शुरू की जाएगी। इस रुट के सभी स्टेशन ऊपर ही होंगे। अभी तक लगभग 30 फीसदी काम ही हो सका है।