फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 सेमी की लंबाई तक के बच्चे का टिकट नहीं, जानें- लखनऊ मेट्रो से जुड़ी कई रोचक बातें

Tue, 05 Sep 2017 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
बस... कुछ ही घंटों के बाद आमजनता भी लखनऊ मेट्रो के सुहाने सफर का लुत्फ उठा सकेगी। तीन साल से इंतजार कर रहा शहर मेट्रो के इस्तकबाल के लिए तैयार है। मेट्रो सुविधा बुधवार सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके बाद रोजाना ये ट्रेनें करीब तीन लाख यात्रियों को रात 10 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक का सफर करवाएंगी।
विज्ञापन

2 of 10
90 सेमी की लंबाई के बच्चे का कोई टिकट नहीं
लखनऊ मेट्रो ने टिकट लेने के लिए बच्चे की उम्र की जगह लंबाई को पैमाना माना है। दिल्ली मेट्रो के तीन फुट यानी 90 सेमी को ही लखनऊ में भी मानक बनाया गया है। इससे अधिक लंबाई वाले बच्चे का पूरा टिकट लेना पड़ेगा। आधी टिकट की सुविधा मेट्रो नहीं देगा। 90 सेमी की ऊंचाई का पैमाना केवल बच्चों के लिए है। मेट्रो ने स्पष्ट किया है कि लंबाई में बौने लेकिन उम्रदराज लोगों पर यह नियम लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 10
15 किलो से अधिक का सामान न लाएं
लखनऊ मेट्रो में 15 किलो से अधिक वजन का बैग लेकर न आएं। सिक्योरिटी जांच और दूसरे यात्रियों की सुविधा को यह नियम बनाया गया है। इसके साथ ही 60 गुणा 45 गुणा 25 घन सेमी से अधिक साइज का बैग भी जांच के समय सिक्योरिटी स्टाफ रोक सकता है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन से आपकी वापसी की जा सकती है। ऐसे में अंदर जाने के लिए आपका टोक न जहां जब्त कर लिया जाएगा वहीं स्मार्ट कार्ड से न्यूनतम किराया भी काटा जाएगा।

4 of 10
यहां से पाएं गुम सामान की सूचना
ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर लखनऊ मेट्रो खोया-पाया केंद्र बना चुका है। यहां सुबह आठ से रात आठ बजे तक गुम हुए सामान को 48 घंटे के बाद लिया जा सकेगा। इसके लिए सूचना भी मेट्रो के संपर्क 0522 6602518 पर ली जा सकेगी। यह केंद्र रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर बंद रहेगा। सामान की सूचना वेबसाइट पर भी रहेगी। एक महीने में मालिक को अपनी फोटो आईडी दिखाकर सामान लेना होगा।
विज्ञापन

5 of 10
ट्रेन आने के समय पीली लाइन के पीछे खड़े हों
मेट्रो ट्रेन पकड़ने के समय प्लेटफार्म पर बनी पीली लाइन के पीछे खड़े हों। इससे आगे जाकर खड़े न हों। यह लाइन ट्रेन के आने के समय आपको हादसा होने से बचाने के लिए बनाई गई है। इसके अलावा ट्रेन में चढ़ने से पहले अंदर के यात्रियों को उतरने दें। प्लेटफार्म पर हड़बड़ी न मचाएं। इसकी जगह डिजिटल वॉच में ट्रेन के आने के बाकी समय को देखते रहें। ट्रेन अपने तय समय पर ही आएगी। ट्रैक पर कोई सामान गिर जाने पर खुद उठाने की कोशिश न करें। इसके लिए मेट्रो स्टाफ की मदद लें।
विज्ञापन

6 of 10
असामान्य दिखे तो मेट्रो को बताएं
लखनऊ मेट्रो आपकी है। इसके लिए जरूरी है कि उसकी सुरक्षा के लिए आप भी चौकस रहें। अगर अपने पास आपको कोई असामान्य या संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी शिकायत तुरंत मेट्रो स्टाफ से करें। हालांकि सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार ट्रेन और स्टेशन परिसर की निगरानी होगी। कहीं से भी  धुआं निकलता या किसी तरह का केमिकल फैला हुआ दिखे तो सूचना दें। सिक्योरिटी स्टाफ के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन

7 of 10
इन्हें साथ लेकर न करें यात्रा
- पालतू जानवर
- ज्वलनशील पदार्थ
- बैटरी, केमिकल
- कैंची या चाकू
- रिवॉल्वर या दूसरे ऑटोमेटिक हथियार

8 of 10
यह तो बिल्कुल न करें
- बिना जरूरत इमरजेंसी अलार्म का बटन न दबाएं
- दरवारों के सामने खड़े न हों
- ट्रेन में तेज आवाज में स्पीकर्स न बजाएं
- दरवाजों पर झुककर न खड़े हों
- तेज आवाज में बात न करें
- ट्रेन के अंदर फर्श पर न बैठें
- ट्रेन में न थूकें, न दरवाजों पर लिखने की कोशिश करें
- एस्कलेटर्स पर बच्चों को न खेलने दें
- रिजर्व सीट पर अमुक यात्री के आने पर बैठे न रहें
- सिर पर सामान लेकर न चलें
- बिना टिकट यात्रा न करें

9 of 10
- फोटो : amar ujala
प्राथमिकता सेक्शन पर अधिकतम किराया--30 रुपये
ट्रांसपोर्टनगर से कृष्णानगर - 10 रुपये
ट्रांसपोर्टनगर से सिंगारनगर - 15 रुपये
ट्रांसपोर्टनगर से आलमबाग - 20 रुपये
सिंगारनगर से चारबाग - 20 रुपये
आलमबाग से चारबाग - 20 रुपये
ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग - 30 रुपये
( तस्वीर- इनॉगरेशन से पहले का दृश्य।)
विज्ञापन

10 of 10
पार्किंग की व्यवस्था : यात्रियों को छोड़ने आने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए इस मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। यहां पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट्स भी बनाए गए हैं।
बुजुर्गों के लिए लिफ्ट: सीधे कोनकोर्स लेवल तक ले जाने को बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए लिफ्ट की सुविधा।
धूप से बचाव: इस स्टेशन पर यात्रियों को बारिश और धूप से बचाने केलिए पहली बार कवर का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें