फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटों के लिए मारामारी, इन ट्रेनों में कन्फर्म सीटें मिलना मुश्किल, हवाई सफर भी महंगा, देखें- डिटेल

Thu, 10 Oct 2019 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
दीपावली मनाने के बाद ट्रेन से जॉब पर लौटने वालों की राह मुश्किल होगी। दिल्ली, मुबई सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। हालांकि, यात्रियों की उम्मीदें सुविधा व स्पेशल ट्रेनों पर टिकी हुई हैं। उधर, हवाई सफर भी महंगा होना शुरू हो गया है। 27 अक्तूबर को दीपावली है। दिल्ली व मुंबई में जॉब करने वाले बड़ी संख्या में त्यौहार मनाने लखनऊ अपने घर आएंगे। त्यौहार मनाने के बाद दिल्ली व मुंबई लौटने में उन्हें समस्या होगी। क्योंकि ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। पुष्पक एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा व गोरखपुरी एलटीटी सहित मुंबई जाने वाली अमूमन सभी ट्रेनों में वेटिंग की कतारें लगने लगी हैं। जबकि दिल्ली के लिए लखनऊ मेल, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ सहित अन्य ट्रेनों में कन्फर्म सीटें मिलनी मुश्किल हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्पेशल व सुविधा ट्रेनों का सहारा
यात्रियों की राहत के लिए लंबी दूरी की कई सुविधा व स्पेशल ट्रेनें दीपावली पर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाएंगी। चूंकि, ये ट्रेनें कमाई के लिहाज से रेलवे को मुनाफा देकर जाती हैं, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट पर करीब एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्पेशल ट्रेनेंः वेटिंग के यात्रियों की सुविधा के लिए 04406 नई दिल्ली-दरभंगा एसी स्पेशल 18 अक्तूबर को नई दिल्ली से शाम 7:25 बजे रवाना होकर मुरादाबाद के रास्ते 19 अक्टूबर की सुबह 4:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से शाम सवा सात बजे दरभंगा पहुंच जाएगी। वापसी में 04405 दरभंगा नई दिल्ली एसी स्पेशल 19 अक्तूबर को दरभंगा से रात 8:55 बजे चलकर 20 अक्तूबर को दोपहर 12:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी और यहां से रवाना होकर रात 10:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी ओर 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 11 अक्तूबर कोे गोरखपुर से और 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 12 अक्तूबर को पनवेल से स्लीपर क्लास की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी। इसके अतिरिक्त 01453 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नए नंबर के साथ 81453 सुविधा स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया है, जिससे इन ट्रेनों का किराया बढ़ जाएगा।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
हवाई सफर भी हुआ महंगा
लखनऊ से दीपावली के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों को अभी करीब दोगुने रेट पर एयर टिकट लेने पड़ रहे हैं। यह टिकट दर पांच गुना तक होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मुंबई का हवाई किराया करीब दुगना हो गया है। यह किराया औसत पांच हजार रुपये के आसपास है, जो अभी बढ़कर 10 हजार तक पहुंच गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें