लखनऊ में शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक स्कूली वैन को कार ने टक्कर मार दी। वैन में 9 बच्चे सवार थे। हादसे में एक बच्ची को चोट आई है। लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में लॉरेटो स्कूल की वैन बच्चों को लेकर सुबह स्कूल जा रही थी तभी एक कार ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर से वैन डिवाइडर पर चढ़ गई तब तक कार चालक भाग निकला।   रविंद्रपल्ली एसओ राममूर्ति यादव ने बताया कि वैन में नौ बच्चे और ड्राइवर था। किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। एक बच्ची को मामूली चोट आई है जिसे अस्पताल भेज दिया गया है।