सीतापुर जिले में रामपुर कलां थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक ने कुचला साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चे का सिर, तस्वीरें...
2 of 5
इस हादसे से गुस्साएं एकत्रित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस भारी संख्या में फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। अग्रिशमन दल ने भी ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। रामपुर कलां के लौना निवासी पवन कुमार मौर्या का 11 वर्षीय पुत्र विकल मौर्या सरयू प्रसाद माध्यमिक इंटर कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र था।
विज्ञापन
ट्रक ने कुचला साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चे का सिर, तस्वीरें...
3 of 5
मंगलवार सुबह विकल घर से स्कूल को साइकिल से जा रहा था। रास्ते में वह गौरा गांव के समीप पहुंचा था। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। उसका सिर ट्रक के पीछे पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक ने कुचला साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चे का सिर, तस्वीरें...
4 of 5
इस दर्दनाक हादसे के बाद आक्रोशित परिवारीजन और गांव वालों ने रास्ता जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। हादसे की सूचना पाकर महमूदाबाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस फोर्स समेत अग्रिशमन दल को भी मौके पर बुलाया गया।
ट्रक ने कुचला साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चे का सिर, तस्वीरें...
5 of 5
फोर्स पहुंचने के बाद प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। अग्रिशमन दल के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। जबकि ट्रक के क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है।