फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

विज्ञापन
1 of 13
क्या आपने पहले कभी किसी बड़े नेता को इस तरह ऑटो में बैठकर घूमते हुए देखा है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह इसी अंदाज में नजर आए।
विज्ञापन

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

2 of 13
लखनऊ में आम आदमी पार्टी का प्रचार करने आए संजय सिंह झाडू लेकर ऑटो में भी घूमे। सड़क पर आम आदमी पार्टी के इस अंदाज को देखकर लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

3 of 13
संजय सिंह यहां यूपी में अपने संगठन को मजबूत करने पहुंचे। यहां उनका स्लोगन था 'दिल्ली में दिखाया दम, अब यूपी  आ गए हम'।

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

4 of 13
विधानभवन के सामने आम आदमी पार्टी का ये प्रदर्शन भव्य नजर आया। हाथों मे तिरंगा और स्लोगन लेकर ये पूरे शहर में घूमे।
विज्ञापन

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

5 of 13
ऑटो में बैठे संजय सिंह को देखकर लोगों को हैरानी भी हुई। मगर अपनी आम ‌आदमी की छवि को कायम करने के लिए उन्होंने ऐसा किया।
विज्ञापन

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

6 of 13
दिल्ली में जीत के बाद पहली बार लखनऊ आए संजय सिंह ने मंगलवार को स्वराज मार्च निकाला। सबसे पहले चारबाग में रवींद्रालय तक वे ऑटो रिक्शा वालों के साथ आए।
विज्ञापन

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

7 of 13
संजय सिंह ने इस स्वराज मार्च के दौरान बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने ‘वन मैन वन पोस्ट’ का मुद्दा उठाया है। भूषण ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, जबकि 26 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ था कि केजरीवाल राष्ट्रीय संयोजक पद पर बने रहेंगे।

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

8 of 13
संजय ‌सिंह ने यूपी के बारे में कहा कि  प्रदेश में सत्ता व अपराधियों का गठजोड़ चल रहा है। कानून-व्यवस्था का हाल खराब है। बिजली का भारी संकट है। अस्पतालों की हालत खराब है। शिक्षा का भी बुरा हाल है।

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

9 of 13
संजय केंद्र सरकार पर भी जमकर बरसे। कहा, नौ महीने में ही जनता ने भाजपा व मोदी का अहंकार तोड़ दिया। भाजपा ने जनता से केवल कोरे वादे किए हैं। इसलिए अब इसका नाम भारतीय जुमला पार्टी हो गया है।

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

10 of 13
संजय सिंह ने जहां ऑटो में बैठकर पार्टी का प्रचार-प्रसार किया वहीं आम आदमी पार्टी लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के मुख्य रास्तों पर दो पहिया वाहनों पर बैठकर जूलूस निकाला।

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

11 of 13
विधानभवन के सामने आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने होली से पहले ही संजय सिंह का गुलाल लगाकर स्वागत किया।

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

12 of 13
सिर्फ संजय सिंह ही नहीं बल्कि 'आप' के प्रशंसकों ने भी ऑटो में बैठकर जूलूस निकाला। ऑटो में पार्टी का चुनाव चिन्ह झाडू भी लटकाई गई थी।
विज्ञापन

आप के संजय सिंह को ऑटो में बैठा शहर घुमाया

13 of 13
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रशांत भूषण जैसे नेताओं पर अपना गुस्सा दिखाते हुए कहा कि बखेड़ा खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें