फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने-अनजाने बसपा सुप्रीमो मायावती के पड़ोसी बन गए एनपीपी नेता संजय दत्त, यहां पढ़ें पूरा मामला

Wed, 13 Jun 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
शहर में चल रही फिल्म प्रस्थानम् की शूटिंग कुछ अजीब संयोगों के चलते चर्चा में है। फिल्म में जहां संजय दत्त राजनेता का रोल अदा कर रहे हैं, वहीं आए दिन प्रदेश के कद्दावर नेताओं से मुलाकातें भी सुर्खियां बन रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
mayawati and sanjay sutt - फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं शूटिंग के लिए उनका आवास भी उस कोठी को बनाया गया है, जिसके ठीक बगल में पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती का नया आवास है। भले ये सब संयोग हो, लेकिन शहर में इन दिनों संजू बाबा को लेकर चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त
फिल्म में एनपीपी के नेता संजू बाबा
फिल्म में संजू बाबा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के बेड़े नेता ठाकुर बलदेव प्रताप सिंह का किरदार निभा रहे हैं। उनका दफ्तर भी महानगर में खुला हुआ है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के एक हिस्से खुले पार्टी दफ्तार के बाहर संजय दत्त की दो आदमकद तस्वीरें भी लगवाई गई है। क्रू सूत्रों के मुताबिक शूटिंग के दौरान संजय की एक्टिंग एकदम जुदा दिख रही है। हमारे दिलो-दिमाग में बसे मुन्ना भाई या वास्तव के रघु भाई के किरदार से वो अलग दिख रहे हैं। उनके हावभाव, हाथों के मूवमेंट, पैर पर पैर रखकर बैठने का अंदाज एक राजनेता सरीखा है। ऐसा लगता है किसी मंझे हुए नेता से उन्होंने ये सब टिप्स ली हों।

4 of 5
cm yogi and sanjay dutt - फोटो : amar ujala
अब तक सीएम समेत कई नेताओं से हो चुकी है भेंट
6 जून से शुरू हुई शूटिंग से लेकर अब तक संजय दत्त की प्रदेश के कई नेताओं से मुलाकात हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पौन घंटे की मुलाकात के दौरान फिल्म निर्माण, अक्तूबर में एक और प्रोजेक्ट पर उनसे बात हुई। बीते दिनों सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से भी मुलाकात हो चुकी है। इससे पहले वो पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त
पूर्व सीएम के बन गए पड़ोसी
इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि फिल्म के राजनेता बलदेव सिंह ठाकुर का निजी आवास जिस कोठी को बनाया गया है वो कोठी पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के माल एवेन्यू स्थित नए आवास के ठीक बगल में स्थित है। हजारों स्क्वॉयर फीट में फैली इस कोठी में 8 जून से शूटिंग चल रही है और अभी तीन-चार दिनों तक और चलेंगे। मालूम रहे कि पिछले कुछ सालों से संजय दत्त मायावती को लेकर की गई एक विवादित बयानबाजी के बाद कानूनी मसलों से सुर्खियों में भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें