सपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का 45वां बर्थडे बड़े धूमधाम से मनाया। उन्होंने इस मौके को खास बनाने की कोई कसर बाकी नहीं रखी। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में केक काटा गया।
विज्ञापन
2 of 6
विधानसभा में नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, अरविन्द सिंह गोप, शैलेन्द्र यादव ललई, एमएलसी एसआरएस यादव, अरविन्द सिंह और सुनील साजन ने केक काट कर अखिलेश के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
3 of 6
एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, रामवृक्ष यादव, अतुल प्रधान, राम सागर यादव, विजय यादव, गीता सिंह, जयसिंह आदि मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि अखिलेश की अगुवाई में प्रदेश के विकास और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।
4 of 6
लखनऊ में हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव की ओर से हवन पूजन के बाद भंडारा लगा। यहां राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम, अरविंद कुमार सिंह एवं सुनील यादव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
5 of 6
लखनऊ महानगर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश शुक्ल ने लोहिया अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। युवा नेता प्रदीप शर्मा ने मोहनलालगंज के कनकहा गांव में 44 दलितों को भोजन कराया।
सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर 45 यूनिट रक्तदान किया। सपा मुख्यालय में युवा संगठनों के 45 कार्यकर्ताओं ने लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. वीके शर्मा की देखरेख में रक्तदान किया।