फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के अधिकतर ATM में अब तक नहीं पैसा, लोग परेशान

Fri, 11 Nov 2016 07:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
एटीएम
लखनऊ शहर के ज्यादातर एटीएम पर या तो ताले लगे हैं या आउट ऑफ सर्व‌िस हैं ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कल की तरह आज भी बैंकों के बाहर लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

2 of 11
एटीएम में पैसा डालने पहुंचे लोग - फोटो : amar ujala
लखनऊ में च‌िड़‌ियाघर के पास एसबीआई के एटीएम में शुक्रवार दोपहर बाद नोट बदलने की शुरुआत की गई जबक‌ि पुराने नोट हटाने और नए नोट डालने के ल‌िए दो द‌िन का समय द‌िया जा चुका है। यही हाल शहर के ज्यादातर एटीएम में है।
विज्ञापन

3 of 11
एटीएम
ये तस्वीर हमारे पास अमर उजाला की रीडर अर्प‌िता गुप्ता ने भेजी है। बापू भवन स्थ‌ित एसबीआई बैंक से नोट बदलवाने गई अर्प‌िता ने बताया क‌ि उन्हें करीब 1 घंटे लाइन में लगना पड़ा। वहां लड़क‌ियों की लाइन छोटी थी इस‌ल‌िए एक घंटे में पैसे म‌िल गए वहीं पुरुषों की लाइन काफी लंबी थी।

4 of 11
एटीएण
शहर के ज्यादातर एटीएम काम नहीं कर रहे वहीं दूसरी ओर बैंकों के ल‌िए भी सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। दो द‌िन में लोगों के पास पहले से रखे ज्यादातर फुटकर पैसे खर्च हो चुके हैं ऐसे में उनके पास बैंक या एटीएम दो ही रास्ते हैं हालांक‌ि ये रास्ते काफी जद्दोजहद भरे हैं।
विज्ञापन

5 of 11
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
 इस वक्त शादी का मौसम है ऐसे में लोग पैसों के ल‌िए ज्यादा परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
एटीएम - फोटो : एटीएम
बता दें क‌ि बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री ने 1000 और 500 के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी ज‌िसके बाद आज एटीएम चालू करनेके न‌िर्देश हैं।
विज्ञापन

7 of 11
एटीएम - फोटो : amar ujala
वहीं पूछताछ और मीड‌िया में पूछताछ हो जाने के बाद एसबीआई मेन ब्रांच का एटीएम खोला गया, ज‌िसके बाहर पहले से ही लंबी लाइन लगी हुई थी।

8 of 11
सीतापुर
वहीं सीतापुर में सुबह बैंकों और एटीएम के बाहर भीड़ जुटी रही, एटीएम और बैंक देर तक न खुलने से लोग बेचैन द‌िखाई द‌िए।

9 of 11
अंबेडकरनगर में लगी मह‌िलाओं की लाइन - फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर में एसबीआई के बाहर लगी लंबी लाइन।

10 of 11
बलरामपुर - फोटो : amar ujala
बलरामपुर में एटीएम बंद और बैंकों के ‌ल‌िए जुटी भीड़।
विज्ञापन

11 of 11
ब‌िजली के ब‌िल जमा करने पहुंचे लोग
महानगर के सुभाष पार्क स्थित बिल‌िंग केंद्र पर सुबह आठ बजे से बिजली का बिल जमा करने के लिए उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें