चार कदम की दूरी पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म से अचानक एक लड़के ने ट्रैक पर छलांग लगा दी...ये नजारा था लखनऊ चारबाग स्टेशन का, देखें सारी तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
चारबाग स्टेशन पर स्टूडेंट्स ने मचाई अफरा-तफरी
- फोटो : Amar Ujala
एक ही नहीं एक के बाद एक कई लोगों ने ऐसा किया। इसके बाद स्टेशन का जो नजारा था उसे देखकर किसी को भी घबराहाट हो जाए।
विज्ञापन
3 of 8
चारबाग स्टेशन पर स्टूडेंट्स ने मचाई अफरा-तफरी
- फोटो : Amar Ujala
दरअसल राजधानी में रविवार एक साथ कई परीक्षाओं के आयोजन से ट्रैफिक व्यवस्था और रेलवे की तैयारियां चरमरा गईं।
4 of 8
चारबाग स्टेशन पर स्टूडेंट्स ने मचाई अफरा-तफरी
- फोटो : Amar Ujala
हजारों की संख्या में चारबाग स्टेशन पहुंचे अभ्यर्थियों के कारण प्लेटफार्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची।
विज्ञापन
5 of 8
चारबाग स्टेशन पर स्टूडेंट्स ने मचाई अफरा-तफरी
- फोटो : Amar Ujala
अभ्यर्थी जान जोखिम में डालकर ट्रेनों में चढ़ रहे थे। कोई इमरजेंसी खिड़की से घुस रहा था तो कोई एक के ऊपर एक पैर रखकर सीट लेने की जद्दोजहद में जुटा था।
विज्ञापन
6 of 8
चारबाग स्टेशन पर स्टूडेंट्स ने मचाई अफरा-तफरी
- फोटो : Amar Ujala
करीब एक लाख परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी ने ट्रेनों में एक्स्ट्रा बोगियों की मांग की थी। रेलवे अफसरों की तरफ से मांग पूरी नहीं होने पर परीक्षार्थियों ने सीटों से लेकर डिब्बों, कपलर व इंजन पर कब्जा कर लिया। भीड़ का आलम यह था कि महिला और दिव्यांगों के डब्बों में भी जगह नहीं बची।
विज्ञापन
7 of 8
चारबाग स्टेशन पर स्टूडेंट्स ने मचाई अफरा-तफरी
- फोटो : Amar Ujala
नीलाचंल , लखनऊ-बनारस, बरौनी-ग्वालियर मेल, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, सुल्तानपुर लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ बाराबंकी मेमू, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, गंगागोमती, त्रिवेणी, राज्यरानी समेत कई ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। इस दौरान जीआरपी जवान चाहकर भी कुछ नहीं कर सके।
चारबाग स्टेशन पर स्टूडेंट्स ने मचाई अफरा-तफरी
- फोटो : Amar Ujala
परीक्षा के दौरान जब बड़ी संख्या में अभ्यर्थी स्टेशनों पर उमड़ते हैं तो उनकी सुविधाएं नदारद ही रहती हैं। मसलन, रेलवे प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों की सहूलियत केलिए पानी के चार टैंकरों, दो एंबुलेंसों, फायर टेंडर की डिमांड थी, लेकिन सरकुलेटिंग एरिया से पानी के दो टैंकरों के अलावा सभी व्यवस्थाएं गायब रहीं। हालांकि, परीक्षार्थियों के लिए चारबाग स्टेशन पर खोले गए अतिरिक्त काउंटरों से राहत मिली।