फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन की साड़ी के रंग पर सियासी संग्राम, जानें कौन है परेशान, तस्वीरें

Wed, 14 Sep 2016 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
यूपी की अखिलेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना का चेहरा बनीं अभिनेत्री विद्या बालन की साड़ी के रंग पर सियासी संग्राम मच गया है।
विज्ञापन

2 of 10
सपा की विरोधी पार्टियों का आरोप है क‌ि समाजवादी पेंशन योजना के टीवी पर आने वाले विज्ञापन में विद्या बालन ने जो साड़ी पहनी है वो सपा के झंडे के रंग की तरह हरी व लाल है।
विज्ञापन

3 of 10
विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सपा सरकार सरकार पैसे खर्च कर विज्ञापन करवा रही है।

4 of 10
गौरतलब है कि अखिलेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना का ब्रांड एंबेसडर विद्या बालन को बनाया गया है, जिसका वह प्रचार कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 10
इस योजना के तहत यूपी की गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 500 रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 10
खुद विद्या ने भी ब्रांड एंबेसडर घोषित किए जाने पर कहा था कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में अच्छा प्रयास है। छोटे-छोटे कदमों से ही महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन

7 of 10
जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा था कि सपा सरकार ने सबसे ज्यादा काम किया है, लेकिन पार्टी प्रचार में पीछे है। विद्या बालन को लोग जानते हैं अत: इस योजना का प्रचार होगा।

8 of 10
हालांकि, सपा सरकार विज्ञापन पर सरकारी पैसे के खर्च के आरोप का बचाव कर रही है और कहा कि कोई भी महिला किसी भी रंग की साड़ी पहन सकती है।

9 of 10
सपा सरकार के कार्यक्रम में अभिनेत्री विद्या बालन।
विज्ञापन

10 of 10
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व विद्या बालन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें