लखनऊ की अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी जैसे ही भाषण देने के लिए डायस पर पहुंचे, ‘मोदी गो बैक’ के नारे लगने लगे। जानकारी के मुताबिक मोदी का विरोध करने वाले पांच छात्रों में से दो छात्र कुछ देर के लिए लापता हो गए हैं, जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम में हुड़दंग, लगे 'मोदी वापस जाओ' के नारे
2 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी के दौरे के दौरान लखनऊ में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। यहां अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में जैसे ही पीएम मोदी भाषण देने के लिए खड़े हुए, कुछ स्टूडेंट मोदी मुर्दाबाद और मोदी गो बैक के नारे लगाने लगे। इस घटना से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम में हुड़दंग, लगे 'मोदी वापस जाओ' के नारे
3 of 9
लखनऊ में बीबीएयू के दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उद्बोधन के बाद जैसे ही पीएम मोदी डायस पर बोलने के लिए पहुंचे, छात्रों के एक गुट ने उनका विरोध किया। जानकारी के मुताबिक विरोध करने वाले 5 छात्र एलएलएम के स्टूडेंट्स हैं।
पीएम के कार्यक्रम में हुड़दंग, लगे 'मोदी वापस जाओ' के नारे
4 of 9
इन पांच छात्रों की पहचान सुरेंद्र निगम, अमरेंद्र आर्या, रामकरन निर्मल, संजय पांडेय और रामदास के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम में हुड़दंग, लगे 'मोदी वापस जाओ' के नारे
5 of 9
स्टूडेंट्स ने मोदी गो बैक और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए तो डीएम और एसपीजी जवान उनकी तरफ दौड़े और उन्हें रोकने की कोशिश की। स्टूडेंट्स शांत नहीं हुए तो उन्हें जबरदस्ती बाहर ले जाया गया। इनमें से दो स्टूडेंट्स अमरेंद्र और रामकरन कुछ देर के लिए गायब तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम में हुड़दंग, लगे 'मोदी वापस जाओ' के नारे
6 of 9
साथी स्टूडेंट्स को लगा कि अमरेंद्र और रामकरन को आशियाना पुलिस ले गई लेकिन थाने पर पहुंचने पर दोनों नहीं मिले। काफी देर ढूंढ़ने के बाद दोनो छात्र आशियाना में पकड़े गए।
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम में हुड़दंग, लगे 'मोदी वापस जाओ' के नारे
7 of 9
स्टूडेंट्स ने बताया, हैदराबाद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट रोहित की आत्महत्या के विरोध में उन्होंने ऐसा किया। जबकि उनके कॉलेज के साथियों ने इस घटना की निंदा की और राजनीति से प्रेरित बताया।
पीएम के कार्यक्रम में हुड़दंग, लगे 'मोदी वापस जाओ' के नारे
8 of 9
हालांकि छात्रों की इस हरकत पर मोदी ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन अपने भाषण के दौरान रोहित की मौत पर दुख जताया।
पीएम के कार्यक्रम में हुड़दंग, लगे 'मोदी वापस जाओ' के नारे
9 of 9
बीबीएयू के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी कॉल्विन तालुकदार कॉलेज पहुंचे वहां उन्होंने कहा, नौजवानों को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता। यहां से निकलने के बाद भी सड़कों पर कुछ स्टूडेंट्स ने मोदी के विरोध में काले झंडे दिखाए।